तीन धाम की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना।
|
😊 Please Share This News 😊
|

गुढलिया। ग्राम पंचायत गुढलिया की ढाणी नवादया से चारधाम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के एक जत्थे ने रविवार को रवानगी ली। इस अवसर पर ग्रामीणों और परिजनों ने यात्रियों पर पुष्पवर्षा एवं माला पहनाकर कर यात्रा को रवाना किया। श्रद्धालु रामखिलारी मीना ने बताया की डेढ़ माह की इस यात्रा के दौरान वे तीन धाम और ग्यारह ज्योतिरलिंगों सहित देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन करेंगे। रवानगी से पूर्व ग्रामीण एवं स्वजनों ने यात्रियों का स्वागत कर सकुशल यात्रा की कामना की। यात्रियों ने बड़ों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर समाजसेवी हजारीलाल,बलबीर सिंह,कजोड़मल,कजोड़
मोतीझील,मुथरेश,सीताराम,सियाराम, राधाकिशन,शिवदान, जगदीश,रामोतर,सुखाराम, ज्ञानू,मिठ्ठू,रत्तिराम,उमराव,धोल्या, पंकज सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे ।प्रेस विज्ञप्ति – सादर प्रकाशनार्थ
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
