नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित जिले के आला-अधिकारियों ने लिया धर्म लाभ। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित जिले के आला-अधिकारियों ने लिया धर्म लाभ।

😊 Please Share This News 😊

खान्डादेवल।जिला कलेक्टर निशांत जैन, पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन एंव अन्य प्रशासनिक अधिकारियो ने खान्डादेवल स्थित श्री तीर्थानंद ब्रह्मचारी जी महाराज के आश्रम में पहुँच कर गणेश चतुर्थी के पर्व पर वहां पूजा अर्चना की और प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।महाराज जी ने सभी को शाफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। जिले के आला-अधिकारियों ने जिले में शांति और खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और यज्ञ किया साथ ही महाराज जी से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की।महाराज जी ने कहां कि हमे अपने धर्म के साथ-साथ सदैव अच्छे कर्म करने चाहिए तथा अपने कर्त्तव्यों को निष्ठा पूर्वक निभाना चाहिए तथा पीड़ित,दुखी की सदैव मदद के लिए  तत्पर रहना चाहिए ताकि समाज में समन्यव की भावना बनी रहे आगे “जगत कल्याण” पर चर्चा करते हुए बताया कि विश्व शांति के लिए हमे सभी को साथ मिलकर प्रयास करने चाहिए तभी हम‘सर्वे भवन्तु सुखी:’ की कल्पना कर सकते हैं ।इस बीच सहायक कलेक्टर दिव्यांस सिंह, तहसीलदार कौशल्या जांगिड़,जसवंतपुरा सी.आई., भीनमाल आर आई, पटवारी, डॉक्टर और अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे एवं स्थानीय खान्डादेवल के सरपंच चेतनराम, चितरोडी सरपंच मंगलाराम पुरोहित,बाबूलाल शर्मा और अन्य लोग उपस्तिथ रहे।
नोट- जिला स्तरीय परमहंसी नंदीशाला और विश्व वेद विद्यालय , परमहंसी गौशाला संचालित है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!