सुकन्या समृद्धि योजना के एक दिन में खोले 439 खाते।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल ।भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित सुकन्या समृद्धि मेले में खाजूवाला उप डाकघर के अंतर्गत आने वाले सभी गाँवो के ग्रामीणों ने हर्ष के साथ हिस्सा लिया । बालिकाओं के माता -पिता ने 10 वर्ष से कम उम्र की बेटियों का खाता खुलवाने डाकघर में विशेष रूचि ली ।मेले में भारी उत्सव का माहौल रहा । बीकानेर से पहुँचे निरीक्षक डाकघर प्रेमसिंह शेखावत ने संबोधित करते हुए सुकन्या योजना के फायदे बताए । बीकानर मंडल के विपणन अधिकारी रामचन्द्र भादू ने इस अभियान का नेतृत्व करते हुए नागरिकों से बालिकाओं का सुकन्या खाता खुलवाने की अपील की । निरीक्षक डाकघर ने मेले का जायजा लिया एवं डाकघर स्टाफ को प्रोत्साहित करते हुए भारत सरकार की इस योजना का लाभ जन सामान्य तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस केम्प में एक ही दिन में रिकॉर्ड 439 खाते खोले गये। जो निश्चित रूप से कर्मचारियो की मेहनत का ही फल है । इससे क्षेत्र में सुकन्या समृद्धि योजना के प्रचार-प्रसार में भी सहयोग मिल रहा है ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
