मामाजी मंदिर वर्ष गाँठ के उपलक्ष में आयोजित किया भव्य समारोह।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल ।स्थानीय भंडारी स्ट्रीट में मामाजी मंदिर की वर्ष गाँठ के उपलक्ष में भादरवा सुद तेरस को भव्य समारोह आयोजित किया गया। मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया । पूरे दिन भर भक्तों की भीड़ दर्शन वंदन करने के लिए उमड़ रही थी । शाम को विशेष रूप से भव्य आरती का आयोजन किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में भक्त लोगों ने भाग लेकर अपनी श्रद्धा प्रकट की । आरती के पश्चात राह चलते लोगों को रोक कर प्रसादी का वितरण किया गया । समारोह के दौरान भक्त गणों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई । इस अवसर पर माणकमल भंडारी, विक्रम दर्जी, ललित भाटी, पुखराज प्रजापत, दिनेशसिंह सोलंकी, दिनेश दर्जी, दिनेश घांची, गोदाराम देवासी, पृथ्वीराज बाफना, कपूरचंद बाफना, चतराराम दर्जी, चिमनाराम घांची, अरविंद घांची, महेन्द्रसिंह सोलंकी,
मुकेश दर्जी, शैलेश सैन, दलपतसिंह, गणेश देवासी, राजू सोनी, मुकेशदास, शंकरलाल वैष्णव, रमेश घांची, विक्रम दहिया, छगनलाल पुरोहित, भंवरलाल घांची सहित कई लोग उपस्थित थे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
