नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एसईसीएल 48वीं कम्पनी स्तरीय त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

एसईसीएल 48वीं कम्पनी स्तरीय त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न।

😊 Please Share This News 😊

उपमहानिदेशक खान सुरक्षा गाजियाबाद श्री संतोष चिद्दरवार के मुख्य आतिथ्य में एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र में एसईसीएल 48वीं कम्पनी स्तरीय त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसईसीएल निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एसके पाल, निदेशक वित्त श्री जी श्रीनिवासन, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) श्री एसएन कापरी, निदेशक (कार्मिक) श्री देबाशीष आचार्या, श्री वीरप्रताप निदेशक खान सुरक्षा रायगढ़ क्षेत्र, श्री मुकेश सिन्हा निदेशक खान सुरक्षा, श्री अशोक कुमार निदेशक खान सुरक्षा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कंपनी सुरक्षा बोर्ड से श्री बी धर्माराव (एटक) द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई एवं श्री कमलेश शर्मा (इंटक), श्री इंद्रदेव चौहान (सीटू), श्री पी चंद्रकांत (सीएमओएआई), खान सुरक्षा निदेशालय के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों, एसईसीएल के क्षेत्रीय महाप्रबंधकों, एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों की गरिमायी उपस्थिति रही।बैठक में मुख्य रूप से सीएमडी एसईसीएल डॉ प्रेम सागर मिश्रा द्वारा बताए गए मिशन मितवा के सफल क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। इसके साथ ही एसईसीएल प्रबंधन, खान सुरक्षा निदेशालय, एवं श्रम संगठनों के बीच कार्यस्थल पर सुरक्षा, स्वास्थ्य, काम के दौरान होने वाली बीमारियों, एवं सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया।कार्यक्रम का आयोजन महाप्रबंधक श्री एचएस पांडे के मार्गदर्शन में सुरक्षा एवं बचाव विभाग एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उद्घोषक की भूमिका श्री सौरभ पांडे आईएसओ, एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर द्वारा निभाई गई।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!