पोमल का स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह हुआ आयोजित।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर ।सीनियर सिटीजन पार्क एवं वाचनालय में ऐतिहासिक पुस्तक पाषाण पुत्री क्षत्राणी हीरा दे पर सम्मानित होकर आए चर्चित उपन्यासकार पुरूषोत्तम पोमल का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने पोमल को बधाई देते हुए कहा कि ऐतिहासिक पुस्तक पाषाण पुत्री क्षत्राणी हीरा दे एक दस्तावेज है । जो राष्ट्र प्रेम का अनूठा उदाहरण है। जालोर नागरिक सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष संस्कृतनिष्ठ ललितकुमार दवे ने अत्यन्त प्रशंसा एवं हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि उपन्यास विधा पर राजस्थान साहित्य अकादमी का प्रतिष्ठित वर्ष 2023-24 का रांगेय राघव पुरस्कार साहित्यकार पुरूषोत्तम पोमल को चूरू में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में साहित्य मनीषी वयोवृद्ध मुख्य अतिथि वेद व्यास एवं अकादमिक अध्यक्ष डाॅ. दुलाराम सहारण द्वारा प्रदान किया गया। अपने संयत उद्बोधन में पुरूषोत्तम पोमल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शब्द एवं कथ्य के सटीक विश्लेषण पर कथानक का सृजन होता है ।
इतिहास में उल्लेखनीय लुप्तप्राय चरित्र का जीवंत मार्मिक चित्रण किया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि पाषाण पुत्री क्षत्राणी हीरा दे पुस्तक इसका जीवंत प्रमाण है । इस अवसर पर समाज सेवी सेवा निवृत्त अधीक्षण अभियन्ता भंवरलाल सुथार, प्रसिद्ध गजलकार परमानन्द भट्ट एवं साहित्यकार अचलेश्वर आनंद ने ऋषि परंपरा का उल्लेख करते हुए पुरूषोत्तम पोमल की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की।इस अवसर पर राजकीय वीरमदेव महाविद्यालय के प्राचार्य अर्जुनसिंह उज्जवल, रंगकर्मी अनिल शर्मा, इंजीनियर मदनराज बोहरा, भारत विकास परिषद प्रांतीय उपाध्यक्ष पदमाराम चौधरी, वरिष्ठ नागरिक संस्थान के जिलाध्यक्ष विजयकुमार दवे ने अभिनंदन समारोह में उपस्थित सभी वरिष्ठजन व आगंतुक का धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया।इस कार्यक्रम में जानकीलाल नाग, रामजीवन फिरोड़ा, रिटायर तहसीलदार मादाराम सोलंकी, नवोदित कवि भरत गेहलोत, अम्बालाल सुंदेशा, देवेन्द्र नाग,
मंछालाल चौहान, मोहन मूलचंदानी, बलवीर शर्मा, ईन्शाफ बेग, अर्जुनसिंह, अभयसिंह करनोत, मोहनदास रामायण, सावलचन्द्र माली, सरदार हरबंशसिंह, कनिष चौधरी, वरूण वैभव, आबाद अली, सुरेश सोलंकी के अतिरिक्त गणमान्य व वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
