जिला स्तरीय कबड्डी 19 वर्ष में निंबोड़ा की टीम चैंपियन व 7 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल/निंबोड़ा। प्रधानाचार्य नारायण लाल जीनगर ने बताया की जालोर जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का अयोजन राउमावि कवराड़ा आहोर में हुआ जिसमें सीनियर वर्ग व जुनियर वर्ग दोनों में निंबोड़ा की टीम ने भाग लिया, सीनियर टीम ने अपने पांचवे व फ़ाइनल मैच में बावतरा को 61-40 से हराकर फाइनल विजेता बनी व जुनियर टीम अपने 2 मुकाबले जीत कर क्वार्टर फ़ाइनल में हार गई टीम के कोच व प्रभारी श्री तेजाराम जाखड़ ने बताया की 7 खिलाड़ियों का राज्य पर चयन हुआ जिसमें 2 जुनियर वर्ग में तथा 5 सीनियर वर्ग में सीनियर वर्ग में बेस्ट राइडर का पुरस्कार निंबोड़ा टीम के विपुल कुमार को दिया गया, टीम आज कप्तान हितेष सिंह के तथा नेशनल प्लेयर अशोक चौधरी के नेतृत्व में विद्यालय लौटने पर समस्त ग्रामवासियों ने डीजे के माध्यम से स्वागत किया
व विद्यालय परिवार के मुखिया प्रधानाचार्य जीनगर द्वारा प्रभारी तेजाराम, प्रशिक्षक अशोक चौधरी ,शारीरिक शिक्षक दिनेश बिश्नोई व दोनो टीम का साफा माला से स्वागत किया गया
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य श्री उदय राज, श्री प्रकाश कुमार ,श्री पाबूराम , श्री खीमाराम , श्री पुष्पेन्द्र कुमार वाजपेई, श्री शंभू सिंह,
श्री लाडू राम मांजू,श्री विनोद कुमार दवे, श्री रेवाराम पुरोहित, श्री विक्रम सिंह, श्री खेताराम, श्री पोपट राम व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
