नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने जा रही हैं-अजय महावर। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने जा रही हैं-अजय महावर।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल  ।भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं । जिसमें विधानसभावार बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को तैयारियों में जुटने के निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं। जिला पर्यवेक्षक दिल्ली के घूंडा विधायक अजय महावर के मार्गदर्शन एवं जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली की अध्यक्षता में शहर के साई पैलेस होटल में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला संगठन सहित आहोर, जालोर, रानीवाड़ा, भीनमाल विधानसभा भाजपा के प्रकोष्ठों, विभिन्न विभागों के संयोजक और सह संयोजकों की बैठक आयोजित की गई। आईटी, मिडिया एवं सोशल मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक भी आयोजित कर आगामी योजना के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। जिला पर्यवेक्षक अजय महावर ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने जा रही हैं। राजस्थान में सुशासन, गरीब कल्याण और समृद्ध राजस्थान के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर, मैदान में उतरने की आवश्यकता हैं। जिला संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा ने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार से दुखी हैं और यह दुःख देने का परिमाण कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। राजस्थान में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार ही एक मात्र उपाय हैं। जनता जानती हैं की कांग्रेस सत्ता में आते ही चुनावी वादों को भूलकर होटलों में बैठी रही। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जो शुरुआत के चार वर्ष तक अपनी सरकार बचाने में व्यस्त रही और अंतिम के एक वर्ष चुनावी लोलीपॉप दिया हैं ।राजस्थान में भ्रष्टाचार, महिलाओं एवं दलित भाइयों पर अत्याचारों के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए जो बेहद दुखद हैं। आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश में नहीं होने से आमजन को योजना के लाभ से वंचित रखा गया। इसीलिए डबल इंजन की सरकार की आवश्यकता हैं । जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राष्ट्र विकास को गति प्रदान करें। इस दौरान जिला पर्यवेक्षक अजय महावार, जिला संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, विधायक पूराराम चौधरी, ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य खेमराज देसाई, गजेंद्रसिंह सिसोदिया, ओबाराम देवासी, मंजू सोलंकी, मिश्रीमल मेघवाल, रमेशकुमार राणा, निसार खान, प्रकाश छाजेड़, हरीश राणावत, विशनसिह सोलंकी, चंद्रकांत सुदेशा, भेरुदान चारण, मेधराज चोधरी, उकसिह परमार, ठाकराराम मेघवाल, भुरसिह देवकी, पवनी मेघवाल, सुशीला सेन, प्रधान नारायणसिंह राजपुरोहित, जालोर  सभापति गोविंद टांक, महेंद्र मुणोत, जबरसिंह तुरा, मंगलसिह सिराणा, भीमसिह बावतरा, मीरा देवासी, मुकेश खंडेलवाल, रमेश  सोनी महेंद्र सोलंकी, भुराराम दर्जी, चंदनसिंह भोजाणी, मोर्चा जिला महामंत्री, विधानसभा पालक, प्रभारी, विस्तारक, मंडल अध्यक्ष, मंडल पालक, मंडल प्रभारी, मंडल संयोजक प्रकोष्ठ, विभाग के जिला संयोजक, सह संयोजक, सोशल मीडिया, मिडिया विभाग के जिला-विधानसभा संयोजक, सह संयोजक एवं समिति सदस्य सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहें। साभार -श्री माणकमल भंडारी, भीनमाल।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!