नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आचार्य पद कार्यक्रम में गच्छाधिपति से की आने की विनती। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

आचार्य पद कार्यक्रम में गच्छाधिपति से की आने की विनती।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल।सकल जैन संघ भीनमाल ने त्रिस्तुतिक जैन समाज के गच्छाधिपति आचार्य नित्यसेन सूरीश्वर म सा को स्थानीय 72 जिनालय में मनोनीत आचार्य हितेशचंद्रविजय म सा के 25 जनवरी को आयोजित आचार्य पदवी कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए  विनती की गई । गच्छाधिपति ने समय अनुसार कार्यक्रम में अपनी उपस्थित प्रदान करने की भावना व्यक्त की ।चातुर्मास समिति के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि गच्छाधिपति  के नैनावा से आयोजित पैदल संघ के विश्राम स्थल पर जाकर कार्यक्रम में निश्रा प्रदान करने के लिए आने की विनती की गई । इस अवसर पर भीनमाल जैन संघ के प्रमुख कोलचंद मेहता, जयंतीलाल बाफना, रमेश भोमासा, मुकेश बाफना, माणकमल भंडारी, हेमराज मेहता, विलमचंद मेहता, पुखराज कांनूगो, रमेशकुमार बोटी, रमेश बाफना, दिनेशकुमार दोसी, दिनेशकुमार लंगर, रमेश चंदन, दौलतराज मेहता सहित जैन समाज के बंधु उपस्थित रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!