G.22 समरसता सम्मेलन में पशुपति नाथ का प्रसाद ट्रस्ट द्वारा वितरण
|
😊 Please Share This News 😊
|

काठमाण्डौ/दिल्ली पशुपति विकास एरिया डेवलपमेन्ट ट्रस्ट सांस्कृतिक मंत्रालय नेपाल सरकार द्वारा G.22 समरसता सांस्कृतिक समन्व्य सम्मेलन में 22 राष्ट्रो के सांस्कृतिक शिष्ट मण्डल सदस्यो को पशुपति नाथ मंदिर में पूजा अर्चना समापन पर प्रसाद वितरण किया जायेगा। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के सलाहकार बोर्ड सदस्य श्री नरेद्र कुमार पाण्डेय, सहायक अभियन्ता, कार्यालय अधीक्षण अभियन्ता रेगूलेशन बीकानेर राजस्थान, ने बताया कि शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के मुख्य सलाहकार कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट लॉ फर्म काठमाण्डौ के साथ द्विपक्षीय शिष्टाचार भेंट में सम्मानीय श्री राजू कुमार खत्री सदस्य सचिव पशुपति विकास एरिया डेवलपमेंट ट्रस्ट सांस्कृतिक मंत्रालय नेपाल सरकार से ळ.22 समरसता सांस्कृतिक समन्व्य सम्मेलन पर चर्चा में भारत-नेपाल के बहुआयामी सम्बन्धो, भारत-नेपाल के विदेश सचिवों का सांस्कृतिक अनुबन्ध 09 सितम्बर 2004, नई दिल्ली, भारत-नेपाल संधि 1950 पर चर्चा करते हुये G.22 समरसता सांस्कृतिक समन्व्य समारोह का आमंन्त्रण भेट किया आमन्त्रण पत्र को सदस्य सचिव राजू कुमार खत्री ने स्वीकार कर सम्मेलन में आने की स्वीकृति दी गई। इस अवसर पर पशुपति विकास एरिया डेवलपमेंट ट्रस्ट द्वारा दिनांक 28 दिसम्बर को पशुपति नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना समापन समारोह में ट्रस्ट की और से आशीर्वाद, प्रसाद पशुपति नाथ का वितरण करने की घोषणा की गई।
सलाहकार बार्ड सदस्य श्री नरेद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि G.22 समरसता सांस्कृतिक समन्व्य सम्मेलन में शिष्टाचार भेटवार्ता में पूर्व उप सभामुख, पूर्व मंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी नेपाल के महन्त ठाकुर, श्रीमती सुशीला ठाकुर संस्कृति पर्यटन मंत्री नेपाल सरकार, भक्त भानु सभापति नेपाल सरकार, श्रीमती दीपा शर्मा सांसद नेपाल, श्री अनिल झा पूर्व मंत्री, सुश्री सुजाता कोईशला पूर्व उप प्रधान मंत्री, विमलेन्द्र निधि पूर्व उप प्रधानमंत्री, श्रीमती इंदिरा मगर उपाध्यक्ष लोकसभा नेपाल, दिनेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त नेपाल सरकार ने सम्मेलन का आमंन्त्रण स्वीकार किया है। सम्मेलन में 22 भारत, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, एंगोला, आस्ट्रिया, क्रोरिया, फिनलैण्ड, फिन्नीश, जर्मन, ईराक,
इजराईल, मैकडोनिया, मोरक्को, नीदरलैण्ड, नाईजीरिया, नार्वेजियन, रोमानिया, रायल डेनिश, तुनिशियॉ आदि के प्रतिनिधि सम्मलित होगें 28 दिसम्बर को ळ.22 समरसता अवार्ड, 29 दिसम्बर को अटल समरसता अवार्ड का भव्य कार्यक्रम रखा गया है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
