नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आलू की आड़ में अवैध शराब 835 कार्टून बरामद कर 190 आलु की बोरियां जब्त – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

आलू की आड़ में अवैध शराब 835 कार्टून बरामद कर 190 आलु की बोरियां जब्त

😊 Please Share This News 😊

अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन ट्रकजब्त। भीनमाल। जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम हेतु तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु अभियान चलाया जा रहा है।धरपकड़ गिरफ्तारी अभियान के तहत् रामेश्वरलाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं हिम्मतसिंह चारण वृताधिकारी के सुपरविजन में रामेश्वर भाटी थानाधिकारी व पनाराम उप निरीक्षक चितलवाना के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा पन्नाराम उप निरीक्षक की ईतलानुसार एक ट्रक दांसपा से भीनमाल की तरफ आ रहा है, जिसमें अवैध शराब भरी हुई है । उक्त सूचना के आधार पर थानाधिकारी मय जाब्ता ने एमपी रोड पहुंच कर नाकाबंदी शुरू की । मगर एक चालक द्वारा पुलिस जाब्ता को जान से मारने की नियत से ट्रक को लापरवाही पूर्वक चलाकर नाकाबंदी तोडकर कस्बा में महावीर चौराहा की तरफ भाग गया । जिस पर पुलिस जाब्ता द्वारा पुनः पीछा कर वाहन ट्रक को करडा चार रास्ता नाकाबंदी कर रास्ता रोककर ट्रक को बड़ी मुश्किल से रूकवा कर चैक किया गया, तो ट्रक में अलग-अलग ब्राण्ड की निम्न शराब बरामद कर जब्त की गई । फॉर सेल पंजाब निर्मित 95 कार्टून, ऑल सीजन अंग्रेजी शराब फॉर से पंजाब निर्मित 550 कार्टून, मेक डॉवेल अंग्रेजी शराब, फॉर सेल पंजाब निर्मित 95 कार्टून रॉयल चैलेंज अंग्रेजी शराब, फॉर सेल पंजाब निर्मित 45 कॉर्टून ओल्ड मग अंग्रेजी शराब व फॉर सेल पंजाब निर्मित 50 हायवर्ड 5000 अंग्रेजी बीयर कुल 835 कार्टुन अवैध जब्त शुदा अंग्रेजी शराब की कीमतन 1 करोड रूपये के अनुमानित है।उक्त अवैध अंग्रेजी शराब को बरामद कर वाहन चालक अभियुक्त बीरबलराम उर्फ ओमप्रकाश पुत्र माधाराम जाति विश्नोई उम्र 32 साल निवासी बारूडी पुलिस थाना गुडामालानी जिला बाडमेर को गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान पूछताछ जारी है।  ये थे कारवाई के दौरान-कार्यवाही पुलिस टीम में रामेश्वर भाटी थानाधिकारी, बाबूलाल हैड कांस्टेबल, पुनमचंद हैड कांस्टेबल, भंवरलाल हैड कांस्टेबल, पुनमाराम हैड कांस्टेबल, मोहनलाल कांस्टेबल, प्रकाश भादू कांस्टेबल, मदनलाल कांस्टेबल, दिनेशकुमार कांस्टेबल, रामलाल कांस्टेबल पुलिस थाना भीनमाल व चितलवाना पुलिस पन्नाराम उप निरीक्षक, पीराराम कांस्टेबल, ओमप्रकाश कांस्टेबल, वागाराम कांस्टेबल, भजनलाल कांस्टेबल मौजूद रहे। कार्यवाही की विशेष भूमिका में ओमप्रकाश कांस्टेबल चितलवाना, मदनलाल कांस्टेबल थाना भीनमाल रहे।(0000)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!