भाण्डवपुर प्रतिष्ठोत्सव में हुआ महावीर के 27 भवों का आकर्षक मंचन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल ।भाण्डवपुर महातीर्थ में तत्त्वत्रयी प्रतिष्ठोत्सव गच्छाधिपति नित्यसेनसूरीश्वर एवं भाण्डवपुर तीर्थोद्धारक आचार्य जयरत्नसूरीश्वर म. सा. आदि विशाल श्रमण-श्रमणिवृन्द की शुभ निश्रा में आयोजित किया जा रहा है ।मिडिया प्रभारी कुलदीप प्रियदर्शी ने बताया कि गच्छाधिपति नित्यसेनसूरि म सा के मंगलाचरण से धर्म सभा प्रारम्भ हुई । धर्मसभा में आचार्य नरेन्द्रसूरि म सा ने कहा कि देश में मन्दिर तो सभी तरह के बने परन्तु भाण्डवपुर महातीर्थ में प्रथम बार आगम मन्दिर बनना यह एक विशिष्ट उपलब्धि है । जो भाण्डवपुर तीर्थोद्धारक आचार्य जयरत्नसूरि म सा की परिकल्पना है । सत्य क्या है, उसे ढूँढना हो तो आगम देखना चाहिए । मुनिराज निपुणरत्नविजय ने कहा कि शुभ भावों को प्रकटाने का आलम्बन भाण्डवपुर महातीर्थ की धरती पर है । इसका विकास हमारा आत्मविकास होगा । आचार्य जयरत्नसूरि म सा ने प्रतिष्ठा सम्बन्धित चढ़ावों की जानकारी दी ।कार्यक्रम के दौरान तीर्थंकर महावीरस्वामी के 27 भवों की सुन्दर सजीव प्रस्तुति संगीतकार संघवी दीपक जैन करणपुरिया के निर्देशन में उज्जैन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई । जिसका दिग्दर्शन कर उपस्थित श्रद्धालुजनों ने करतल ध्वनि करते हुए अनुमोदना कर वीर प्रभु की जयकार से सभा को गुँजायमान कर दिया ।
महोत्सव के चौथे दिन जयन्तसेनसूरि गुरुपद महापूजन आदिनाथ-राजेन्द्र श्वेताम्बर संघ-लवाणा की ओर से संगीत की स्वरलहरियों के साथ पढ़ाई गई । सायं कुमारपाल महाराजा की आरती का लाभ जीतमल वस्तीमल गाँधीमुथा परिवार-सायला ने लिया । प्रातः की नवकारसी छगनलाल वस्तीमल कबदी परिवार-सायला, दोपहर की नवकारसी विजयराज भगवानचन्द फोलामुथा परिवार-सायला एवं सायं की नवकारसी के रूपराज हिमतमल बाफना परिवार-राजनगर (ऊनड़ी) लाभार्थी रहे ।
आयोजन में लाभार्थी परिवार की ओर से प्रभावना मंगलचन्द गुटराज छत्रियावोरा परिवार-सुराणा की ओर से, परमात्मा एवं गुरु प्रतिमाओं की नयनाभिराम अंगरचना पारसमल पूनमचन्द झोटा परिवार-दाधाल एवं प्रभु भक्ति एवं रोशनी चम्पालाल मुलतानमल बाफना परिवार-पाँथेड़ी लाभार्थी रहे ।आज के आयोजन- महोत्सव के पाँचवें दिन भगवान का च्यवन कल्याणक कलाकारों द्वारा मंचन होगा ।
दोपहर में आदिनाथ पंचकल्याणक पूजा पढ़ाई जायेगी । तीनों समय की नवकारसी लाभार्थी परिवार की ओर से होगी । आयोजन में लाभार्थी परिवार की ओर से प्रभावना, परमात्मा एवं गुरु प्रतिमाओं की नयनाभिराम अंगरचना एवं प्रभु भक्ति एवं रोशनी भी होगी ।(0000)
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
