नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भीनमाल में दस दिवसीय क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का उद्घाटन मंगलवार को। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भीनमाल में दस दिवसीय क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का उद्घाटन मंगलवार को।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल-आयुर्वेद विभाग द्वारा विशिष्ठ संगठन योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र भीनमाल में दस दिवसीय क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन 20 फरवरी से जी.के.गोवाणी कॉलेज के पास, रानीवाड़ा रोड़ पर स्थित शंखेश्वर जैन धर्मशाला में किया जायेगा।आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ. दिनेश जोशी ने बताया कि आयुर्वेद विभाग द्वारा 20 फरवरी, मंगलवार को दोपहर 1 बजे आयोजित दस दिवसीय क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग उपस्थित रहेंगे तथा अध्यक्षता आयुर्वेद विभाग जोधपुर के अतिरिक्त निदेशक योगेन्द्र उपाध्याय करेंगे । वही विशिष्ट अतिथि के रूप में भीनमाल विधायक डॉ. समरजीत सिंह, पूर्व विधायक पूराराम चौधरी, भीनमाल उपखण्ड अधिकारी पंकज शर्मा व नगरपालिका भीनमाल के अध्यक्ष श्रीमती विमला बोहरा उपस्थित रहेंगे।उन्होंने बताया कि आयुर्वेद विभाग द्वारा विशिष्ठ संगठन योजनान्तर्गत अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र भीनमाल में 20 से 29 फरवरी तक आयोजित हो रहे दस दिवसीय क्षार सूत्र शल्य चिकित्सा शिविर में पाईल्स (मस्सा), फिस्टुला (नासूर) एवं फिशर (परिकर्तिका) आदि गुदा रोगों का आयुर्वेद की क्षार सूत्र विधि से ऑपरेशन किये जायेंगे। 20 से 23 फरवरी तक शिविर में आने वाले रोगियों में से ऑपरेशन के लिए मरीजों का चयन किया जायेगा। शिविर में भर्ती रोगियों के आवास, भोजन (पथ्य) एवं औषध की निःशुल्क व्यवस्था रहेगी।उन्होंने बताया कि शिविर में 20 से 29 जनवरी तक प्रतिदिन ओपीडी में समस्त रोगों का निदान एवं औषध व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। शिविर स्थल पर प्रतिदिन 5 वर्ष तक के बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने एवं आरोग्ध वर्धक के लिए स्वर्णप्राशन द्वारा निःशुल्क औषधि पिलाई जायेगी।(0000)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!