अजयमेरु प्रेस क्लब ने होली महोत्सव धूमधाम से मनाया।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जयपुर-अजयमेरु प्रेस क्लब में होली महोत्सव शनिवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कुश्ती का दंगल और डॉग वाॅक कार्यक्रम को सर्वाधिक पसंद किया गया।कुश्ती लाइट वेट चैंपियन सत्यनारायण जाला और हैवी वेट चैंपियन राजेन्द्र गुंजल के बीच हुई । इस रोमांचक मुकाबले को देखकर उपस्थित दर्शक खास तौर पर महिलाएं हंस -हंस कर लोटपोट हो गई । इसी प्रकार कैट वाॅक की तर्ज पर आयोजित कार्यक्रम डॉग वाॅक देख कर दर्शक हंसते – हंसते लोटपोट हो गए । इस कार्यक्रम में सदस्यों की पत्नियों के समूह हमसफ़र ने अपनी विशेष छाप छोड़ी । पहली बार हमसफर परिवार ने अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराई।सम्पूर्ण कार्यक्रम में फाग गीत और नृत्य , समूह गान , युगल नृत्य , समूह नृत्य की भरमार रही । प्रताप सिंह सनकत एंड पार्टी ने फाग गीत ” होली आई रे फागण में ” गाया तो माहौल होली की मस्ती में डूब गया ।
फरहाद सागर , हेमंत कुमार शर्मा , शरद कुमार शर्मा , सैय्यद मोहम्मद सलीम और रामगोपाल सोनी ने उनका साथ दिया ।
इस दौरान अशोक कुमार शर्मा , ऋतु गर्ग और मुकेश परिहार और कृष्ण गोपाल पाराशर ने नृत्य भी किया ।
एक अन्य युगल नृत्य राजस्थानी गीत पर मुकेश परिहार और उनकी पत्नी विमला परिहार ने किया । पांडाल तालियों से गूंज उठा।समूह गीत ” रमैया वस्तावैया ” प्रताप सिंह सनकत , गुरजेन्द्र सिंह विर्दी , प्रदीप गुप्ता , शरद कुमार शर्मा , कृष्ण गोपाल पाराशर , फरहाद सागर ने प्रस्तुत किया । गीत के दौरान सम्पूर्ण माहौल मस्तीभरा हो गया ।
समूह नृत्य अशोक कुमार शर्मा के निर्देशन में आरती , पिंकी वर्मा , नीलाक्षी , रानी , टीना और हेमा ने प्रस्तुत किया ।
नृत्य के दौरान सभी की बाॅडी लैंग्वेज और तालमेल देख कर दर्शक भी झूम उठे । ऋचा गोयल और उनके नन्हे बेटे धैर्य गोयल का युगल नृत्य को भी दर्शकों की अच्छी खासी दाद मिली।अमित टंडन ने नवीनता लिए ” यू ट्यूब आइटम ” प्रस्तुत किया । अपनी मौलिकता और नवीनता की वजह से इस कार्यक्रम को दर्शकों की जबरदस्त दाद मिली ।
हमसफ़र ग्रुप की वैशाली वैद्य , आभा शुक्ला , रक्षा शर्मा , मधु अग्रवाल , शालिनी जैन ,श्वेता शबनम ने होली पर आधारित गीतों का मेडली साॅंग सुनाया । इसे सुनकर भी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए । इन सभी कार्यक्रमों से हटकर आनन्द वैद्य ने होरी ठुमरी प्रस्तुत की । तबले पर संगत उनके पुत्र तन्मय वैद्य ने की । सुनकर दर्शक भावविभोर हो गए ।
हमसफ़र ग्रुप ने ही एक हास्य नाटिका ” घणों दुख्यो पेट ” देखकर भी दर्शकों का हंस -हंस कर बुरा हाल हो गया । ललित कुमार शर्मा एंड पार्टी के समूह गान ने भी दर्शकों की तालियां जमकर बटोरी ।कार्यक्रम के दौरान दर्शकों से अटपटे सवाल किए गए ।
चटपटा जवाब देने वाले सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । सभी स्मृति चिन्ह रैना डांस एकेडमी के सौजन्य से रंजना शास्त्री ने उपलब्ध कराए ।होली का भाड़ू महादेव करमवानी को बनाया गया । ईनामी कूपन का ड्रा निकाला गया ।
इनमें प्रथम पुरस्कार एरिस्टोक्रेट का ब्रीफ केस था । द्वितीय पुरस्कार रिबाॅक का ट्राॅली बैग और और तृतीय पुरस्कार मिल्टन का लंच बॉक्स था । इसके अलावा दो सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए । सभी पुरस्कार सूर्य प्रकाश गांधी की ओर से दिए गए ।
सम्पूर्ण कार्यक्रम की परिकल्पना फरहाद सागर और मार्गदर्शन डॉ.रमेश अग्रवाल ने किया । कार्यक्रम का संचालन प्रताप सिंह सनकत और अमित टंडन ने किया । संस्थापक अध्यक्ष डॉ.रमेश अग्रवाल ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं ।
अध्यक्ष राजेन्द्र गुंजल ने स्वागत भाषण किया और आभार सत्यनारायण जाला ने प्रकट किया । कार्यक्रम के दौरान अजयमेरु प्रेस क्लब के प्रांगण में लगाया गया पांडाल खचाखच भर गया । कई दर्शकों को खड़े होकर ही कार्यक्रम देखना पड़ा ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
