दोनों जनपदों (हरिद्वार एवं देहरादून) के DM एवं SSP द्वारा स्थान-तीनपानी में चारधाम यातायात व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
|
😊 Please Share This News 😊
|

दोनों जनपदों की पुलिस फोर्स रहेगी तैनात। बिना पंजीकरण के कोई भी यात्री वाहन यहां (तीनपानी) से आगे नहीं जाएगा।हरिद्वार/देहरादून- पूरे देश से बड़ी संख्या में चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आ रहे श्रृद्धालुगण को व्यवस्थित रूप से दर्शन कराने के लिए स्थितिनुसार निर्णय लेकर बेहतर प्रबंध किए जा रहे हैं।इसी के तहत अब से कुछ देर पहले “तीनपानी डायवर्जन/अण्डर पास” पहुंचे DM देहरादून सोनिका, DM हरिद्वार धीराज सिंह गर्ब्याल, SSP हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल व SSP देहरादून अजय सिंह द्वारा अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर भौतिक रूप से निरीक्षण उपरांत आपसी विचार विमर्श कर, अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।दरअसल हरिद्वार से चारों धामों के लिए जाने वाला ट्रैफिक हरिद्वार से गुजरने के बाद जनपद देहरादून स्थित नेपाली फार्म व अब इस स्थान से होकर गुजरेगा जहां दोनों जनपदों की पुलिस फोर्स एवं अन्य अधिकारीगण यात्रा के लिए अधिकृत/पंजीकृत यात्री वाहन को चेक करने के उपरांत ही आगे भेजेंगे। बिना पंजीकरण वाहनों को यहां से वापस भेजा जाएगा।
इस पूरी कवायद का उद्देश्य चारधाम यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन को और बेहतर बनाना है।
तेज चिलचिलाती धूप में उक्त निरीक्षण के दौरान SP देहात, देहरादून लोकजीत सिंह, SP सिटी हरिद्वार स्वतंत्र कुमार सिंह, SP ट्रैफिक/क्राइम पंकज गैरोला,
ASP/SHO रायवाला जितेंद्र चौधरी IPS, CO ट्रैफिक हरिद्वार नताशा सिंह, CO ऋषिकेश संदीप नेगी
एवं अन्य पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
