‘आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय’ के ध्येय वाक्य के साथ राजस्थान पुलिस कर्मठता से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही है-मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा।
|
😊 Please Share This News 😊
|

उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा व सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन किया गया है। साथ ही, 174 पुलिस थानों में भी महिला डेस्क की स्थापना कर महिला परिवादियों की सुनवाई सुनिश्चित हो रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संवैधानिक मूल्यों की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार और पुलिस कृत-संकल्पित है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजस्थान पुलिस कल्याण निधि के लिए 1.5 करोड़, राजस्थान पुलिस बेनेवलेन्ट फण्ड के लिए 1 करोड़ तथा उत्सव फंड में 1 करोड़ से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपए आवंटित करने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री यू आर साहू ने कहा कि जनमानस में पुलिस की विश्वसनीयता तथा कर्तव्यपरायणता को और मजबूत बनाने में राजस्थान पुलिस कोई कोर कसर नहीं छोड़गी।इससे पहले श्री शर्मा ने पुलिस शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहादत को नमन किया। मुख्यमंत्री ने आरपीए के परेड ग्राउण्ड में सेरेमोनियल परेड में राजस्थान पुलिस अकादमी, चतुर्थ एवं पांचवीं बटालियन आरएसी, हाड़ी रानी बटालियन, एसडीआरएफ, जीआरपी, एमबीसी एवं ईआरटी की एक-एक प्लाटून के अलावा जयपुर पुलिस आयुक्तालय की तीन प्लाटून (निर्भया स्कवॉड, पुलिसकर्मी और यातायात प्लाटून) का परेड निरीक्षण करते हुए सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारी एवं कार्मिकों को पुलिस पदक से सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत, महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो श्री रवि प्रकाश मेहरड़ा, महानिदेशक पुलिस एस.सी.आर.बी. श्री हेमन्त प्रियदर्शी, महानिदेशक इन्टेलिजेन्स श्री संजय कुमार अग्रवाल सहित पुलिस विभाग के बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
