भीनमाल के सतीश माली के शव को चीन से भारत लाने की मांग को लेकर व्यापार संघ ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल। भीनमाल निवासी सतीश माली मोबाइल व्यापारी की चीन में अपहरण के बाद की हत्या के मामले में शव को चीन से भारत लाने की मांग को लेकर गुरुवार को संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नरेश अग्रवाल एवं खाद्य व्यापार संघ अध्यक्ष पारस मोदी के नेतृत्व में अतिरिक्त अतिरिक्त जिला कलेक्टर दौलतराम चौधरी को विदेश मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने उपखंड मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर सतीश माली का शव चीन से भारत लाने की मांग की। व्यापारियों ने मांग पूरी नहीं हो पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता शेखर व्यास, सचिव सरदाराराम सांखला, पूर्व अध्यक्ष प्रेमसिंह राजपुरोहित, मूलाराम घाँची, ईश्वरलाल प्रजापत, राजेंद्रजी छाजेड, भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्रजी सोलंकी, मेघराज परमार, मोहन माली, अशोक माली, वचनाराम माली, चंपालाल माली, पुखराज माली, नरपत माली, मांगीलाल माली,
मीठालाल सुन्देशा सहित अनेक व्यापारीगण व नगर के छत्तीस क़ौम के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
