नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रामदेवजी मेले में रोज पहुंच रहे एक लाख भक्त:ढोल-डीजे के साथ पड़ोसी राज्यों से भी पहुंच रहे श्रद्धालु, अब 20 घंटे दर्शन की सुविधा। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

रामदेवजी मेले में रोज पहुंच रहे एक लाख भक्त:ढोल-डीजे के साथ पड़ोसी राज्यों से भी पहुंच रहे श्रद्धालु, अब 20 घंटे दर्शन की सुविधा।

😊 Please Share This News 😊

रामदेवरा (जैसलमेर)-अपने घर से वे तेज आवाज में बजते डीजे की धुन और पीले रंग की टी-शर्ट पहने झूमते युवाओं की टोली। पिछले 6 दिन से पैदल यात्रा कर रहे हैं, फिर भी चेहरे पर लेस मात्र की शिकन नहीं है। हर ओर इसी तरह का नजारा है। कोई बाइक से तो कोई ट्रेन-बस से यहां पहुंच रहा है। हाथों में ध्वज लिए बड़ी संख्या में ये श्रद्धालु (जातरू) बाबा रामदेव जी के दर्शन को रामदेवरा (जैसलमेर) जा रहे हैं।5 लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन- जैसलमेर से रामदेवरा की दूरी करीब 117 किमी है। 5 दिन पहले शुरू हुए मेले में 24 अगस्त तक पांच लाख से ज्यादा भक्त रामदेवजी की समाधि के दर्शन कर चुके हैं। यहां राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश और गुजरात से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। जैसलमेर जिले के रामदेवरा कस्बे का पोकरण रोड, नाचना रोड, बीकानेर रोड और रेलवे स्टेशन रोड श्रद्धालुओं से खचाखच भरा है। समाधि परिसर का गेट खुलते ही बाबा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठता है।श्रद्धालु डीजे की धुन पर कुछ इस अंदाज में नाचते-गाते हुए दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
पहले 16 घंटे (सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक) तक दर्शन होते थे। अब 20 घंटे (सुबह 4 बजे से रात 12 बजे) तक दर्शनों का समय कर दिया गया है।4 घंटे बढ़ाया दर्शन का समय- बाबा रामदेवजी के वंशज और समाधि समिति सदस्य आनंद सिंह तंवर ने बताया- भादवा मेले की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि विधिवत तौर से मेला 5 सितंबर, भादवा सुदी दूज से शुरू होगा। इसके बावजूद अभी भी यात्रियों की भारी भीड़ है। अभी तक 5 लाख से ज्यादा जातरू बाबा की समाधि के दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए समिति की ओर से नियमित रूप से मंदिर के दर्शनों का समय भी बढ़ा दिया गया है, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो। पहले 16 घंटे (सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक) तक दर्शन होते थे। अब 20 घंटे (सुबह 4 बजे से रात 12 बजे) तक दर्शनों का समय कर दिया गया है। 13-14 सितंबर तक मेला चलेगा। समापन कृष्ण पक्ष एकादशी को होता है।रामदेवजी की समाधि दर्शन के लिए लाइनों में लगे श्रद्धालु।एलईडी स्क्रीन पर देखेंगे लाइव आरती,समाधि परिसर के अंदर श्रद्धालुओं के लिए बड़ी स्क्रीन पर भी लाइव दर्शन की सुविधा है। श्रद्धालु लाइनों में खड़े-खड़े बाबा के दर्शन और आरती देख सकते हैं। बाबा रामदेवजी समाधि परिसर के अंदर दो एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। 2100 पुलिसकर्मी रखेंगे नजर- संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा ने कहा कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 2100 पुलिसकर्मियों को लगाया जाएगा। अभी शुरुआत में 3 सितंबर तक करीब 780 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। मेले के दौरान पोकरण के एसडीएम प्रभजोत सिंह गिल मेला अधिकारी होंगे। मेले पर नजर रखने के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।250 सीसीटीवी, 5 सूचना केंद्र बनाए- बाबा रामदेवजी समाधि समिति की ओर से श्रद्धालुओं की कतारों के लिए बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। समाधि परिसर में होमगार्ड और अतिरिक्त पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। मेले के दौरान प्रशासन की तरफ से 100 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि समिति के कार्यालय में भी 150 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मेले में 5 सूचना केंद्र बनाए गए हैं। यहां पार्किंग के लिए भी एक कमेटी बनाई गई है। मेले के दौरान बिना प्रशासनिक अनुमति के पार्किंग स्थलों का संचालन नहीं होगा।ढोल के साथ नाचते हुए दर्शन करने जाते बाबा रामदेवजी के भक्त।राम सरोवर पर SDRF की तैनाती- रामदेवरा मंदिर के पास ही आस्था के केंद्र रामसरोवर तालाब में हजारों श्रद्धालु स्नान करते हैं। श्रद्धालु रामसरोवर तालाब को पवित्र मानते हैं और इसका पानी बोतल में भरकर अपने साथ भी ले जाते हैं। इसलिए रामसरोवर तालाब पर कुशल तैराक और एसडीआरएफ की टीम मौजूद होगी। जलदाय विभाग मेले के लिए 30 पानी के टैंकर के साथ 100 नल कनेक्शन लगाएगा। ग्राम पंचायत रामदेवरा मेले के लिए 200 सफाई कर्मियों को 3 जोन में बांटकर काम करवाएगी।(@@@@)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!