महानिदेशक पुलिस श्री उत्कल रंजन साहू की तरफ से प्रदेश वासियों को आने वाले नववर्ष की शुभकामनाएं।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जयपुर, 31 दिसम्बर। महानिदेशक पुलिस श्री उत्कल रंजन साहू ने पुलिस कर्मियों तथा समस्त प्रदेशवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। श्री साहू ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर अपने शुभकामना संदेश में सभी पुलिसकर्मियों से नए साल में जन सुरक्षा एवं अपराधों की रोकथाम के लिए प्रखरता, पूर्ण निष्ठा, लगन व ततपरता से अपना फर्ज निभाते हुए जनता की सेवा का संकल्प लेने का आव्हान किया।श्री साहू ने कहा कि नववर्ष 2025 के अवसर पर मैं राजस्थान पुलिस के जवानों, अधिकारियों और उनके परिजनों सहित सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देता हूँ। हमारी प्रकृति और परम्परा यही रही है कि जीवन में जब भी कुछ नया घटित होता है तो हम अपने योगदान से आने वाले कल को पहले से बेहतर बनाने के लिए सदैव बढ़-चढ़कर प्रयास करते हैं। डीजीपी ने कहा कि नए साल का आगमन हमारे लिए अधिक सजगता एवं प्रतिबद्धता के साथ देश, प्रदेश और समाज की सेवा के लिए, खुद को समर्पित करने का ऐसा ही सुअवसर है। नए साल में हम सभी इसी भावना के साथ जनसुरक्षा एवं अपराधों की रोकथाम के लिए पूर्ण निष्ठा व लगन से अपना फर्ज निभाते हुए जनता की सेवा का संकल्प लें।
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस प्रशासन, कानून एवं व्यवस्था श्री विशाल बंसल ने बताया कि 2 जनवरी गुरुवार सुबह 10:30 बजे से पुलिस मुख्यालय के मुख्य पोर्च के सामने स्थित लॉन पर नव वर्ष स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।इस कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय में कार्यरत समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा पुलिस मुख्यालय से बाहर जयपुर शहर में कार्यरत समस्त भारतीय पुलिस सेवा तथा राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल होंगे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
