नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली, श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई, एससी आयोग के अध्यक्ष खिलाडी लाल बैरवा, जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर एवं पूर्व राजस्व मंत्री एवं विधायक हरीश चौधरी पहुंचे सुराणा । – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली, श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई, एससी आयोग के अध्यक्ष खिलाडी लाल बैरवा, जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर एवं पूर्व राजस्व मंत्री एवं विधायक हरीश चौधरी पहुंचे सुराणा ।

😊 Please Share This News 😊

 

परिवारजन से मुलाकात कर निष्पक्ष एवं त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, सामाजिक समरसता एवं भाईचारा बनाए रखने की आमजन से अपील की

जिले के सायला क्षेत्र के सुराणा ग्राम में बालक इंद्र कुमार की मृत्यु हो जाने की घटना के संबंध में शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाने एवं सांत्वना प्रकट करने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं कारागार विभाग कैबिनेट मंत्री श्री टीकाराम जूली, श्रम राज्य मंत्री श्री सुखराम विश्नोई, राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री खिलाडी लाल बैरवा, जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्री पुखराज पाराशर, पूर्व राजस्व मंत्री एवं विधायक श्री हरीश चौधरी ने सुराणा पहुंच परिवार जन से मुलाकात कर बालक इंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने बालक के परिजनों से बात करते हुए दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने का विश्वास दिलाया एवं पीडित परिवार के न्याय को लेकर साथ खडे रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा परिवारजनों की मांगों को माननीय मुख्यमंत्री महोदय के समक्ष रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख रुपए सहायता परिवार जन को दी गई है साथ ही अनुसूचति जाति एवं अनुसूचित जनजाति(अत्याचार निवारण) नियम 1995 यथा संशोधित नियम 2016 के नियम 12(4) के अन्तर्गत 4 लाख 12 हजार 500 रूपए की सहायता सहित कुल 9 लाख 12 हजार 500 रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।

उन्होंने कहा कि आरोपी को हिरासत में लिया जा चुका है और त्वरित कार्यवाही के लिए ‘केस ऑफिसर स्कीम’ में प्रकरण का अनुसंधान किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने आमजन से सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक हषवर्धन अग्रवाला, पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, पूर्व विधायक समरजीत सिंह, ऊमसिंह चांदराई, पूर्व प्रधान रमीला मेघवाल, अजीत सिंह देता, उपखण्ड अधिकारी भीनमाल जवाहर चौधरी, उपखण्ड अधिकारी सायला सूरजभान विश्नोई, तहसीलदार कौशल्या जांगिड सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!