नौ माह के शिशु को रक्त देकर बचाई जान।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-आज एक 9 माह के नन्हे शिशु नरपत s/o सुरेश चौधरी को रेयर ब्लड ग्रुप A Negative की आवश्यकता पड़ी। जैसे ही यह जानकारी अस्पताल टीम व सोनल फाउंडेशन के रक्त प्रभारी दिलीप सिंह चौहान को प्राप्त हुई, उन्होंने तुरंत संस्थापक कैलाश कुमार जैन से संपर्क कर जानकारी साझा की। तत्पश्चात टीम ने सोशल मीडिया व ग्रुप में पोस्ट प्रसारित की।इस पुनीत अवसर पर सुरेश जी चौधरी (A Negative ब्लड ग्रुप धारक) ने 10वीं बार रक्तदान करते हुए एक मासूम की जान बचाई। उन्होंने भीनमाल से 35 किमी दूर आकर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई, जो प्रेरणादायक है।साथ ही बच्चों के परिवार से भी सदस्यों ने रक्तदान किया, जिनमें से पूराराम चौधरी ने पहली बार O+ ब्लड ग्रुप का रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।मरुधरा ब्लड सेंटर अकरम में यह संपूर्ण प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण हुई। इस सेवा में उपस्थित सभी सदस्यों और दानदाताओं का सोनल फाउंडेशन परिवार की ओर से हृदय से आभार।महत्वपूर्ण सूचना: वर्तमान में क्षेत्र में रक्त की कमी देखी जा रही है। आपसे निवेदन है कि यदि आप रक्तदान के लिए इच्छुक हैं, तो सोनल फाउंडेशन के एडमिन पैनल या रक्त प्रभारी दिलीप सिंह चौहान से संपर्क करें।
“आपका एक यूनिट रक्त किसी की पूरी जिंदगी बन सकता है।”
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
