नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “मधुर शब्दों से दर्द को आधा कर देते है नर्सिंगकर्मी” -बी के गीता। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

“मधुर शब्दों से दर्द को आधा कर देते है नर्सिंगकर्मी” -बी के गीता।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल-अंतरराष्ट्रीय नर्सेज डे 12 मई 2025 को आज राजयोग केंद्र भीनमाल द्वारा स्थानीय राजकीय अस्पताल में मनाया गया।कार्यक्रम में डॉक्टर, नर्सेज एवं अन्य कर्मचारियों के भागीदार रहें,इस कार्यक्रम में बी के गीता दीदी, प्रभारी, (ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र भीनमाल ) ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि “मधुर मुस्कान से सेवा भाव रखकर ड्यूटी करना उत्तम साधना है।”मानवता की सेवा का विनम्र भाव रखकर स्वास्थ्य कर्मी दिन रात व्यस्त रहते है, उनको आज धन्यवाद करने का दिन है।द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान रात्रि के समय घायल सैनिकों के पास अंधेरे में लालटेन लेकर पहुंचकर सेवा करने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगेल की स्मृति में नर्सेज डे मनाया जाता है। “लेडी विथ लैंप” से विख्यात फ्लोरेंस ने नर्सिंग व्यवसाय को जन्म दिया।हर नर्स को अपने व्यवसाय से ईमानदारी, नम्रता, मधुरता से न्याय देना चाहिए, ये ही दुआएं जमा करने का भी साधन है।

N से noble,
U से understanding,
R से responsible,
S से sweetness,
E से enthusiasm                                                    इन 5 मूल्यों से नर्स व्यवसाय की सफलता का सार समझाया।हर नर्सिंग कर्मी को विशेष ब्लेसिंग कार्ड और मिठाई देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में सामाजिक कार्यकर्ता एवं एडवोकेट हेमलता जैन एवं अन्य गणमान्यों ने सम्बोधित किया।इस कार्यक्रम में पीएमओ डॉ. नेमीचंदजी संघवी,डॉ राम रामजी,डॉ मानवेन्द्र जी,डॉ. रवीन्द्र जी,नर्सिंग अधिकारी:बी आर चौहान,बी पी डेव,ललित कुमार,नरपत ,नारायण लाल,सुखराज,ओमप्रकाश, चंपालाल जी,सुजना राम,उत्तम कुमार,पवन सेन,प्रतिभा,विमला,सांवला राम,दिलीप जोशी,वर्षा,रमेश कुमारी,गोपाल,खेत दान,मोहनलाल,आस्कर खान,प्यारी विश्नोई,सोनिया डेंडर,पिंकी वर्गीस,सुनीता,एओ श्यामलाल जीनगर,एलडीसी जोरावर सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।                         इसी प्रकार आज़ भीनमाल के राजयोग केंद्र भीनमाल द्वारा स्थानीय भूपेंद्र चौधरी हॉस्पिटल में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज डे मनाया गया।डॉ भूपेंद्र चौधरी (MS), डॉ करनाजी चौधरी, डॉ विकास (MS ortho), हॉस्पिटल प्रबंधक धुखाराम चौधरी एवं करीब 35 नर्सिंग स्टाफ ने उपस्थिति दी।चौधरी हॉस्पिटल की तरफ से बी के गीता दीदी का शॉल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बी के राधा और धुखाराम जी का सहयोग रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!