नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भीनमाल में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत 25 मई से। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भीनमाल में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत 25 मई से।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल-हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्म कालीन शिविर का विधिवत उद्घाटन होगा,क्षेत्र में भारी उत्साह।राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ,भीनमाल के उगमनावास चमत्कारिक धुना के पास राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल विनायक पुरी भीनमाल में ग्रीष्मावकाश में कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर के तहत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विप्र फाउंडेशन परिवार की प्रेरणा से राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ भीनमाल व श्री महाकवि माघ विकास संस्थान भीनमाल के संयुक्त तत्वावधान में 17 मई से व्यापक प्रचार प्रसार के तहत आगामी दिनांक 25 मई रविवार से बहनों के लिए निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण का शुभारंभ हो रहा हैं, सिलाई सीखने की इच्छुक बहनें अचलाराम देवासी की दुकान या जेठाराम आचार्य से सम्पर्क कर उनके पास फार्म उपलब्ध हैं। शिविर के मार्गदर्शक दिनेश दवे व नरोत्तम लाल त्रिवेदी ने बताया कि इस हेतु फार्म दिनांक 25 मई रविवार सुबह 10 बजे तक उपर्युक्त इन दोनो बंधुओं के पास जमा करवाए,पहले आओ -पहले पाओ की तर्ज पर।जरूरतमंद,विधवा व परित्यकता बहनों को प्राथमिकता दी जाएगी।सिलाई प्रशिक्षण बिल्कुल निशुल्क हैं।जिनके फार्म जमा हों,वे सभी बहनें दिनांक 25 मई रविवार को सायं 4.30 बजे, स्थान:- महात्मा गांधी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, विनायक पुरी उगमणा वास भीनमाल में आवश्यक रूप से उपस्थित हों। इस हेतु नगर सहित क्षेत्र में भारी उत्साह है।(सम्पर्क सूत्र- 94134 09992)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!