राजेश्वर भगवान की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल – निकटवर्ती खेड़ा बोरटा गांव में राजेश्वर भगवान की प्राण प्रतिष्ठा में पांच कुंडीय विष्णु महायज्ञ एवं विशाल तीन दिवसीय प्राण
प्रतिष्ठा का आयोजन भव्य शोभायात्रा व विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया।पंच कुंडीय महायज्ञ व जन जन के आराध्य राजेश्वर भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के प्रधान आचार्य डॉ घनश्याम व्यास ने बताया कि दिनांक 29 को तीन दिवसीय पंच कुंडीय विष्णु भगवान का कार्यक्रम विधिवत शुभारंभ एवं 27 तारीख को भगवान गणेश गौरी को वंदन के साथ सूर्य की प्रथम रश्मि को गौ दुग्ध अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ किया गया इस अवसर पर राजाराम भगवान के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर दिनांक 29 की प्रातः शुभ बेला में भगवान राजेश्वर बिराज मान हुए।इस अवसर पर हाथी को सजाकर कर तोरण वंदन कर गाजे बाजे के साथ एवं गुलाल के रंगीन विशाल मंगल कलश एवं नवीन परिधान के युवा व महिलाएं मंगल गीत के साथ प्रतिष्ठा का आगाज हुआ प्रतिष्ठा में ग्राम के इस अवसर पर राजा राम भगवान के परम तेजो में भगवती बाई संत रंध 1008 के साथ विविध संतों का समागम हुआ संतों एवं 1008 श्री श्री भगवती चेन्डा सहित सांसद लुंभाराम चौधरी सांसद सहित कई अतिथि उपस्थित रहे।पवित्र धाम से पधारने पर विशेष स्वागत एवं अभिनंदन किया गया भगवती बाई ने शिक्षा संस्कार एवं राष्ट्र सेवा को लेकर विविध आयामों पर अपना आवश्यक बात कही , इस अवसर पर दिवस 29 मई ( गुरुवार ) को प्रातः शुभ बेला में मंगल कलश एवं विविध मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा में बढ़ चढ़ लाभार्थी भी अपना सहयाेग ज्ञापित कर रहे हैं
इसी के साथ आंजना कलबी समाज के चौधरी समाज आज भी समाज के अभूतपूर्व सहयोग से चौधरी आंजना समाज शिक्षा संस्कार एवं सेवा से है इस अवसर पर विट्ठल महाराज की मार्गदर्शन में भारतवर्ष विविध प्रति से आए वेद ऋचाओं के साथ स्तवन स्तुति एवं विराट पंचकुंडीय महायज्ञ विष्णु महायज्ञ व भव्य व दिव्य प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ग्राम खेड़ा बोरटा सहित अपने मारवाड़ क्षेत्र के विविध हा प्रशासनिक अधिकारी नेता अभिनेता एवं उद्योगपति सहित गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे।
ग्राम वासियों ने सब के सहयोग पर अपार आभार व्यक्त किया , इस अवसर पर बडी संख्या मे पुलिस प्रशासन , जाब्ता एवं स्थानीय प्रशासन का पूरा सहयोग रहा । विशेष बहुमान इस अवसर पर श्री महाकवि माघ विकास संस्थान भीनमाल की ओर से श्री वैदिक संस्कृति संरक्षण पर अलंकार पत्र भेट किया गया।
शोभायात्रा में इनका रही पावन उपस्थिति :-
दयाराम महाराज के पावन सानिध्य शिकारपुर धाम , चेन्डा धाम से मातु श्री देवी स्वरूपा भगवती बाई , उम्मेदाबाद मठ आशाभारती माराज , मांडवला से लालभारती महाराज , केशवना से दुर्गाराम महाराज , खरेड़ी नगाराम महाराज , पारलू से प्रकाशराम महाराज , नादिया से प्रभुराम महाराज ,
पालनपुर से महेन्द्र दास महाराज , तवाव सहित विविध जगहों से साधू संत उपस्थित रहे । इस अवसर पर आंजना कलबी समाज , राजेश्वर विकास सेवा संस्थान खेड़ा बोरटा सहित समस्तग्रामवासि उपस्थित रहे।
आज ये होगा कार्यक्रम :-
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आज विशेष सहयोग देने वाले लाभार्थी परिवारो का बहुमान किया जाएगा ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
