जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 4 जून। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में जिले में बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थाओं द्वारा वर्ष 2024-25 की चतुर्थ तिमाही की प्रगति एवं आवंटित बैंकिंग लक्ष्यों को प्राप्त करने के संबंध में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2024-25 की बैंकिंग लक्ष्यों की प्रगति एवं केंद्र सरकार व राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के तहत बैंकिंग गतिविधियों के माध्यम से क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की गई।बैठक में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बैंकिंग अधिकारियों से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, भीमराव अंबेडकर दलित आदिवासी उद्यमी प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि वे बैंकिंग सुविधाओं के माध्यम से इन योजनाओं के तहत अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करें। उन्होंने राजीविका से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे जिले में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करें। बैठक में पुलिस विभाग के कार्मिकों द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए उपायों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।बैठक में लीड बैंक अधिकारी रमेश कुमार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत साख जमा अनुपात, वार्षिक साख योजना के लक्ष्यों की प्राप्ति तथा आगामी वर्ष 2025-26 के लिए बैंकों के वार्षिक साख लक्ष्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर जालोर प्रधान नारायणसिंह राजपुरोहित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र सिंह, रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक मनीष मांडल, नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक उत्तम डाबी,
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक संग्रामराम देवासी, पुलिस विभाग के अधिकारी-कार्मिक सहित बैंकिंग से जुड़े अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
