चर्म प्रशिक्षण के लिए दस्तकारों से 31 जुलाई तक आवेदन पत्र आमंत्रित।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 11 जून। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा चर्म प्रशिक्षण (लेदर गुड्स) के प्रशिक्षण के लिए 31 जुलाई, 2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक संग्रामराम देवासी ने बताया कि आयुक्त उद्योग राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार जिले में शीघ्र ही चर्म प्रशिक्षण (लेदर गुड्स) प्रारंभ किया जायेगा। यह प्रशिक्षण अनुसूचित जाति के 20 अभ्यर्थियों को दो माह के लिए दिया जाएगा। इस चर्म प्रशिक्षण के अंतर्गत 18 से 34 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी जो साक्षर हैं, उनको प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा 8वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को वरीयता दी जायेगी। नियमानुसार स्टाईफण्ड, कच्चा माल व टूलकिट भी प्रदान किए जाएंगे। विभाग द्वारा मास्टरक्राफ्ट मैन व हेल्पर का भी चयन किया जायेगा।उन्होंने बताया कि चर्म कार्य से संबंधित दस्तकारों से हेल्पर के लिए तथा अन्य दस्तकारों से प्रशिक्षण के लिए 31 जुलाई, 2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। हेल्पर को भी नियमानुसार मासिक भत्ता देय होगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
