2016 से, भारत ने विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं के लिए 1,002 रेल कारों का सफलतापूर्वक निर्यात किया है, जिससे आधुनिक रेल प्रणालियों के एक विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता के रूप में देश की स्थिति मजबूत हुई है। सावली में 450 रेल कारों का निर्माण किया गया और क्वींसलैंड मेट्रो परियोजना के लिए ऑस्ट्रेलिया को निर्यात किया गया।
महत्वपूर्ण रेल घटकों का निर्यात
सावली इकाई ने जर्मनी, मिस्र, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया और ब्राज़ील सहित कई देशों को 3,800 से ज़्यादा बोगियों का सफलतापूर्वक निर्यात किया है, साथ ही वियना, ऑस्ट्रिया को 4,000 से ज़्यादा फ्लैटपैक (मॉड्यूल) भी उपलब्ध कराए हैं। मनेजा इकाई ने विभिन्न वैश्विक परियोजनाओं को 5,000 से ज़्यादा संचालन शक्ति प्रणालियाँ निर्यात करके महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

भारत में डिज़ाइन, कई देशों में स्थापित
भारत वर्तमान में 27 अंतर्राष्ट्रीय सिग्नलिंग परियोजनाओं का नेतृत्व कर रहा है और दुनिया भर में 40 अतिरिक्त परियोजनाओं को सहायता प्रदान कर रहा है। बैंगलोर का डिजिटल एक्सपीरियंस सेंटर दुनिया भर में 120 से अधिक परियोजनाओं में सहयोग करके नवाचार को बढ़ावा दे रहा है, और आईओटी, एआई ब्लॉकचेन और साइबर सुरक्षा का उपयोग करके अगली पीढ़ी की सिग्नलिंग पर ध्यान केन्द्रित कर रहा है।
“भारत से दुनिया भर में डिज़ाइन, विकास और वितरण” की कल्पना के तहत भारत के रेल उत्पादों का निर्यात बढ़ रहा है।
- मेट्रो कोच: ऑस्ट्रेलिया, कनाडा को निर्यात किए गए
- बोगियां: यूके, सऊदी अरब, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया भेजी गईं
- संचालक शक्ति प्रणालियाँ: फ्रांस, मैक्सिको, रोमानिया, स्पेन, जर्मनी और इटली को आपूर्ति की गई
- यात्री कोच: मोजाम्बिक, बांग्लादेश और श्रीलंका को वितरित
- रेल के इंजन : मोजाम्बिक, सेनेगल, श्रीलंका, म्यांमार, बांग्लादेश और गिनी गणराज्य को निर्यात किए गए
स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा
सावली के निकट विनिर्माण इकोसिस्टम अग्रणी आपूर्तिकर्ताओं के एक मज़बूत नेटवर्क द्वारा सहयोग प्राप्त है। प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं में इंटीग्रा, एनोवी, हिंद रेक्टिफायर, हिताची एनर्जी और एबीबी शामिल हैं, जो निर्माण, आंतरिक सज्जा और विद्युत प्रणालियों में विशेषज्ञता रखते हैं।मीडिया से बात करते हुए, केन्द्रीय रेल मंत्री ने कहा कि “मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड” पहल का प्रभाव भारतीय रेलवे के विनिर्माण क्षेत्र में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कई देशों को रेलवे के कलपुर्जों का निर्यात भारत में रोज़गार के महत्वपूर्ण अवसर पैदा कर रहा है। मंत्री ने आगे कहा कि भारतीय इंजीनियर और कर्मचारी अब अंतर्राष्ट्रीय मानकों में विशेषज्ञता हासिल कर रहे हैं, जिसे उन्होंने मेक इन इंडिया मिशन की एक बड़ी सफलता बताया।