नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल एक अनुपम पहल, जिससे ग्रामीण खेल प्रतिभाएँ निखरेगी-पुखराज पाराशर – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल एक अनुपम पहल, जिससे ग्रामीण खेल प्रतिभाएँ निखरेगी-पुखराज पाराशर

😊 Please Share This News 😊

जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने बुधवार को राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के तहत 12 सितम्बर से प्रारम्भ हो रही ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं की पूर्व तैयारी को लेकर भागली सिंधलान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे अभ्यास सत्र का अवलोकन किया।

इस दौरान जन अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल एक अनुपम पहल है जिससे ग्रामीण प्रतिभाएँ निखरेगी तथा ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे आने के लिए एक मंच मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि इन खेलों से आपसी भाईचारा व सौहार्द की भावना बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की मंशानुरूप बजट घोषणा की अनुपालना में ग्रामीण क्षेत्रों में सभी आयु वर्गों के लोगों को खेलने का अवसर मिलेगा। राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रतिभावान खिलाडियों की पहचान कर इन्हें आगे लाना एवं खिलाडियों को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि हर उम्र-हर वर्ग के लोग इन खेलों में भागीदार बन रहे हैं साथ ही खेलों के सफल आयोजन में भामाशाहों का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने भागली सिंधलान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाकर सम्पूर्ण ग्राम को बीमित करने के साथ ही राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। उन्हांने 12 सितम्बर से प्रारम्भ हो रही ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।

जिला कलक्टर निशांत जैन ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के ग्राम स्तरीय आयोजन में जिलेभर में ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों ने जोश व उमंग के साथ आयोजन को सफल बनाया है। ग्राम स्तर पर विजेता रही टीमें 12 सितम्बर से ब्लॉक स्तर पर आयोजित खेलों में भाग लेंगी जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ना का नया अवसर मिल सकेगा।

अभ्यास सत्र के दौरान रेवत व भागली सिंधलान के मध्य हुए पुरूष व महिला वर्ग के कबड्डी अभ्यास मैंचां का अवलोकन कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार वासु, उपखण्ड अधिकारी दिनेशचन्द धाकड, विकास अधिकारी सांवलाराम चौधरी, तहसीलदार पारसमल राठौड, खेल प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी रतनसिंह मण्डलावत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, शारीरिक शिक्षक, खिलाड़ी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!