नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्काउट गाइड का तीन दिवसीय सेवा शिविर का विधिवत आयोजन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

स्काउट गाइड का तीन दिवसीय सेवा शिविर का विधिवत आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल-स्थानीय भीनमाल के निकट मोदरा आशापुरा माताजी मंदिर के पास में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ भीनमाल के तत्वावधान में स्काउट गाइड परिवार की ओर से सेवा शिविर का आयोजन सवाई सिंह राठौड़, गजेंद्र देवासी ,निंबाराम चौधरी, जितेंद्र सिंह चारण,डॉ घनश्याम व्यास के निर्देशन में किया जा रहा है।शारदा माता व आशापुरा माता के समक्ष समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर स्काउट प्रार्थना के साथ तीन दिवसीय सेवा शिविर का प्रारंभ किया जाता है। कार्यक्रम में भारत स्काउट गाइड के जन संपर्क प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि कार्यक्रम में ओम सिंह चंपावत,मदन सिंह जागरवाल,छैलसिंह ,जितेंद्र सिंह चारण,के सानिध्य में गजेंद्र देवासी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, निंबाराम चौधरी, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ, प्रकाश कुमार व्याख्याता, अमित सियाग,तुलसाराम वरिष्ठ अध्यापक,अमराराम वरिष्ठ स्काउटर व कमल चारण स्काउटर के विशिष्ठ आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ।इस अवसर पर जितेंद्र सिंह चारण ने कहा कि मनुष्य जीवन में शिक्षा संस्कार राष्ट्र अभ्युदय में सहायक है, जो जीवन में श्रेष्ठता के लिए सुकृत कार्य विकास की प्रासंगिकता पर सविस्तार से अवगत कराया ।अमराराम वरिष्ठ अध्यापक ने बताया कि भारत स्काउट गाइड को राष्ट्र सेवा का अभिनव प्रकल्प बताया l कमल चारण ने कहा कि सरकार की मंशानुरूप जन कल्याण कारी योजना को जनता तक पहुंचाने की बात कही।अमित सियाग ने कहा की 36 कौम मे राष्ट्र निर्माण, सामाजिक व सांस्कृतिक व समरसता प्रकल्प के तहत सामाजिक एकता बताया। प्रकाश कुमार व्याख्याता ने कहा की स्काउट गाइड की अनुशासन की कार्य व्यवस्था भारत स्काउट गाइड का महत्व पूर्ण स्थान है । जितेंद्र सिंह चारण व संजय सिंह राठौड़ अपने वक्तव्य में बताया कि संस्था द्वारा कई प्रकल्प के अवसर पर हुनर के लिए प्रकल्प, सांस्कृतिक कार्यक्रम एक आपस में भाई चारा प्रेम को प्रगाढ़ करता है।कमल चारण ने कार्यक्रम आयोजन पर स्वागत भाषण दिया।
डॉ घनश्याम व्यास ने बताया कार्यक्रम में विद्यालय व मोदरा के आसपास क्षेत्र के शिक्षा विभाग के बंधुवर इस समारोह कार्यक्रम में अन्य सहगामी प्रकल्पो के माध्यम से बढ़ चढ़ के अपनी सहभागिता प्रदत्त कर अपनी सेवाए ज्ञापित कर रहे हैं। पधाधिकारी गण रामावि मोदरान ने स्काउट गाइड एक अनुपम पहल है । कमल चारण ने कहा की जो मानवीय जीवन में कौशल विकास, सदाचार, प्रेम, पर्यावरण चेतना, जल के अपव्यय की रोककर जल संरक्षण का संदेश एक राष्ट्र निर्माण एक अनुपम पहल है।

इस अवसर पर जितेंद्र सिंह चारण के नेतृत्व में स्काउट गाइड के द्वारा पर्यावरण व स्वच्छता को लेकर विविध मार्गों से शहर में नगर परिक्रमा की व स्वच्छता का संदेश दिया तथा आशापुरा माताजी मंदिर परिसर में जगह जगह सफाई कर कचरा इकत्रिकरन कर कचरे का निस्तारण किया।कार्यक्रम का संचालन कमल चारण ने किया।इस अवसर पर जितेंद्र सिंह चारण,प्रकाश कुमार,अमित सियाग,तुलसराम,कमल चारण सहित कई बालक बालिकाए उपस्थित रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!