नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ब्रह्माकुमारी राजयोग केन्द्र में 134 वां नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद शिविर सम्पन्न हुआ। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

ब्रह्माकुमारी राजयोग केन्द्र में 134 वां नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद शिविर सम्पन्न हुआ।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल। स्थानीय ब्रह्माकुमारी राजयोग केन्द्र व ग्लोबल नेत्र संस्थान, तलहटी आबुरोड़ के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 12-10-2025 रविवार को “स्वर्गीय फनुदेवी धर्मपत्नी घेवरचन्द मेहता की स्मृति में एवं वेद मेहता मिश्रीमलजी छोगालालजी (टीकमजी) परिवार दिव्य ज्योति एजेंसी, महालक्ष्मी रोड़ भीनमाल” के अंतर्गत 134 वां नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद शिविर सम्पन्न हुआ।इस शिविर के मुख्य अतिथि आदरणीय भ्राता आज के भामाशाह घेवरचन्द मेहता, हुकमराज मेहता, नेमीचंद मेहता, पवन मेहता, जितेन्द्र मेहता, मुख्य अतिथि पुर्व विधायक, भीनमाल पुराराम चौधरी, राजयोग सेवाकेंद्र, भीनमाल की मुख्य प्रशाशिका डा. गीता बहन, पुर्व जिला प्रमुख व एडवोकेट नगराज पुरोहित, ओमप्रकाश खेतावत, सुनिता बहन रानीवाड़ा, शैल बहन मण्डार, अध्यक्षता कर रही प्रभु वरदान भवन की मुख्य संचालिका आदरणीया ब्रह्माकुमारी डॉ गीता बहन, विशिष्ट अतिथि के तौर पर नेत्र जांच करने अपनी पुरी टीम के साथ पहुंचे डाक्टर बीना बहन, जाने माने वरिष्ठतम पत्रकार आदरणीय भ्राता माणकमल भण्डारी , आदरणीय भीनमाल के सुप्रसिद्ध व्यवसायी घेवर चन्दजी जैन, मण्डार सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी शैल बहन, रानीवाड़ा सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सुनिता बहन, भीनमाल के वरिष्ठतम भ्राता गुमान सिंह राव थे।सभी अतिथियों का माला, साफा,दुपट्टा पहनाकर व पुष्प देकर अभिनन्दन व बहुमान किया गया। शिविर में दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियों द्वारा विधिवत शिविर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में सर्वप्रथम डा. गीता बहन ने अपने उद्बोधन में बताया कि स्वर्गीय फनु देवी ने अपनी मृत्यु के बाद भीनमाल के इतिहास में सर्वप्रथम अपनी देहदान कर अनेक आत्माओं को नवजीवन प्रदान किया। उन्हीं की स्मृति में इस कैम्प का आयोजन किया गया।भामाशाह परिवार के सरल व सादगी पूर्ण जीवन, एवं मृदुभाषी व मिलनसार व्यवहार की प्रशंसा करते हुए समाजोपयोगी कार्यों को बड़ी तन्मयता के साथ करने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे मानव कल्याण के कार्यों में अपने धन को सफल करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। साथ ही गरीब व असहाय लोगों के लिए अपनी और से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया। डॉ गीता बहन ने भीनमाल सेवाकेंद्र द्वारा की जा रही विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की सेवाओं से अवगत करवाते हुए बताया कि जीवन में ऐसे कार्य भी जरुर करने चाहिए, जिससे दुआओं का खाता भी जमा हो। जब इस दुनिया से लौटकर जाओगे, तो ईश्वर को हिसाब देना होगा। बाकी सारी धन दौलत यही धरी रह जाएगी। नेत्र संस्थान तलहटी से पधारे डॉ बीना ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी संस्थान द्वारा की जा रही सेवाओं का भरपुर आनन्द लिजिए और अपनी नेत्र ज्योति को पुनः प्राप्त कीजिए। वरिष्ठतम पत्रकार आदरणीय भ्राता माणकमल भण्डारी ने ब्रह्माकुमारी गीता बहन एवं ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा मानव कल्याणार्थ, संस्कृति उत्थान के लिए किए जा रहे सेवा प्रकल्पों की भुरि भुरि प्रशंसा करते हुए सभी को इस प्रकार के कार्य करने का बीड़ा उठाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने एक किसान और साहुकार की कहानी सुनाकर हमें हमेशा सत्य का आचरण करते हुए किसी का दिल नहीं दुखाने का मार्मिक संदेश दिया। शिविर में कुल 287 लोगों की नेत्र जांच कार्य किया गया। जिसमें से 43 मोतियाबिंद के आपरेशन योग्य मरीजों का चयन किया गया। योग्य
मरीजों में से 38 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन करने के लिए ग्लोबल नेत्र संस्थान, तलहटी आबूरोड ले जाया गया। जहां कल इन सबका आपरेशन किया जाएगा। आपरेशन पश्चात परसों पुनः आबूरोड से भीनमाल छोड़ा जाएगा। इस अवसर पर डॉ दिव्या, संदीप कुमार, वचनाराम, नंदिनी, वंजी, पिन्टु कुमार, नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भण्डारी, लक्ष्मण भजवाड, कालुभाई ,

गणेश भाई, फाऊलाल बालौत, नारायण भाई, पारस भाई डायमंड, उर्मिला बहन, राधा बहन, कीर्ति बहन, मालती बहन, कुमुद माता, राधा बहन, पोसु माता, अन्तरी माता, भंवरी माता, उगम बहन, देवु माता, केवल भाई, अंजना बहन, हार्दिक आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आगामी शिविर भीनमाल शहर की सुप्रसिद्ध छोगजी तिकमजी की दुकान के आदरणीय भ्राता घेवरचन्दजी जैन के द्वारा घोषित किया गया। जिसकी दिनांक तय करके आप सबको सूचित किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!