नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिला निर्वाचन अधिकारी की मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक,मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जिला निर्वाचन अधिकारी की मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक,मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम।

😊 Please Share This News 😊

बाड़मेर, 29 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर टीना डाबी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां जिला कलक्ट्रेट स्थित उनके कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी ने बताया कि जिले में 28 अक्टूबर 2025 से 7 फरवरी 2026 तक एसआईआर की प्रक्रिया चलेगी। उन्होंने बताया कि 3 नवबंर 2025 तक प्रशिक्षण एवं गणना प्रपत्र के मुद्रण का कार्य होगा। इसके तहत 4 नवबंर से 4 दिसंबर 2025 तक घर-घर गणना प्रपत्र के वितरण एवं संग्रहण का कार्य होगा। 9 दिसंबर 2025 को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा। 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां ली जाएगी। 9 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक नोटिस फेज रहेगा जिसमें सुनवाई एवं सत्यापन किया जाएगा। 7 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में 2025 की वर्तमान मतदाता सूची के अऩुसार 12 लाख 2 हजार 284 मतदाता है।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में 4 नवम्बर से बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित करेगें।जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में अधिक से अधिक सहभागिता के लिए अनुरोध किया, ताकि निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम इस प्रक्रिया में छूटे नहीं। उन्होंने बताया कि बीएलओ के साथ राजनैतिक दलों के बीएलए प्रत्येक बूथ पर आम मतदाताओं को इस अभियान के बारे में जागरूक करें। इस दौरान मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत, उपखंड अधिकारी बाड़मेर यशार्थ शेखर, आईएएस प्रशिक्षु छाया सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री देवीलाल कुमावत, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला संगठन महामंत्री मेवाराम सोनी, बहुजन समाजवादी पार्टी के गोपालदास सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!