नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारतीय ट्राईबल पार्टी (बीटीपी) के डूंगरपुर, बांसवाड़ा के जिलाध्यक्षों सहित 45 प्रमुख पदाधिकारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भारतीय ट्राईबल पार्टी (बीटीपी) के डूंगरपुर, बांसवाड़ा के जिलाध्यक्षों सहित 45 प्रमुख पदाधिकारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

😊 Please Share This News 😊

बांसवाड़ा -06 नवम्बर। भारतीय ट्राईबल पार्टी (बीटीपी) के डूंगरपुर, बांसवाड़ा के जिलाध्यक्षों सहित 45 प्रमुख पदाधिकारियों ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी वॉर रूम, जयपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता लेकर पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष तथा विधायक श्री गणेश घोगरा एवं सागवाड़ा के कांग्रेस प्रत्याशी रहे श्री कैलाश कुमार भील, सांसद श्री भजनलाल जाटव, पूर्व मंत्री श्री सालेह मोहम्मद भी उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपस्थित मीडिया को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में पिछड़े और आदिवासियों का समर्थन कांग्रेस पार्टी को मिल रहा है तथा बीटीपी के मुख्य पदाधिकारी आधार स्तम्भ कांग्रेस में शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लगातार देश और प्रदेश में पिछ़ड़ों, दलितों और आदिवासियों के विकास और मजबूती के लिए कार्य किया है। प्रदेश में वर्तमान सरकार तानाशाही का रास्ता अपना रही है किसी का काम हो नहीं रहा विकास अवरूद्ध हो गया है और सरकार किसी के प्रति जवाबदेही भी नहीं मान रही है। वोट चोरी कर भाजपा द्वारा सरकार बनायी जा रही है जिसका खुलासा लोकसभा में नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी कर रहे है जिस कारण भाजपा के तमाम नेता बौखलाए हुए है क्योंकि उनके पास श्री राहुल गांधी के खुलासे एवं प्रश्नों का जवाब नहीं है। निर्वाचन आयोग का मौन साबित करता है कि भाजपा के साथ षड़यन्त्र में शामिल होकर भाजपा की सरकारें देश में बनायी जा रही है। चुनाव आयोग का दायित्व बनता है कि जो बड़े-बड़े आरोप चुनावी प्रक्रिया को लेकर उस पर लगाए जा रहे है और चुनाव संदिग्ध हो गए है उसका जवाब जनता के समक्ष दें किन्तु जो प्रमाण पूरी दुनिया और मीडिया के सामने श्री राहुल गांधी ने प्रस्तुत किए है उसका जवाब चुनाव आयोग को देना चाहिए। अभी तक भाजपा गुजरात मॉडल की बात करती थी लेकिन यह ब्राजील मॉडल कहां से प्रकट हुआ इसका जवाब भाजपा नहीं दे रही है। प्रदेश में गुजरात मॉडल की तर्ज पर पर्ची से मुख्यमंत्री तो बन गए लेकिन ना तो मुख्यमंत्री की, ना ही मंत्रियों की चल रही है और जनता त्रस्त है। राजस्थान में गुजरात के बड़े-बड़े व्यापारी आकर स्वयं की शर्तों पर बड़े-बड़े कार्यों के ठेके और टेण्डर प्राप्त कर रहे है। इनमें अधिकारियों और नेताओं को कमीशन के साथ भागीदारी भी मिल रही है और यह लोग इस प्रकार राजस्थान के लोगों और प्रदेश की सम्पदा को लूटने का कार्य कर रहे है। इस पर जवाब देने की बजाए सरकार के मुख्य सचेतक अनर्गल बयानबाजी कर रहे है, भाजपा को जवाब देना चाहिए कि यह ब्राजील मॉडल कहां से आया है। श्री राहुल गांधी ने खुलासा किया है कि हरियाणा में 10 बूथों पर ब्राजील की मॉडल की फोटो लगा कर 22 वोट अलग-अलग नाम से दर्ज है जबकि उसने खुद कहा कि वे कभी भारत ही नहीं आयी, अनेक घर जिनमें 500 तक वोटर्स दर्ज है वो सिर्फ कागजों में है। हरियाणा में मात्र 8-10 सीटों के अंतर से भाजपा ने सरकार बना ली और इन सीटों पर वोटों का अंतर मात्र कुछ हजार है जबकि हरियाणा में वोट चोरी है 25 लाख के लगभग और इस बात की जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को भी है। पिछले चुनाव आयुक्त तो किसी को पता भी नहीं है कि विदेश में या कहां रहने चले गए और वर्तमान चुनाव आयुक्त भी केवल पद के लिए ही भाजपा के साथ मिल चुनाव आयोग पर लगे आरोपों का जवाब नहीं दे रहे और जिस प्रकार आरोपों की खिल्ली उड़ा रहे है, यह लोकतंत्र और संविधान का अपमान है साथ ही देश के लोगों और हमारे मतदान के अधिकार का भी अपमान है। श्री डोटासरा ने कहा कि अन्ता विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव होने का कारण यह है कि भारतीय जनता पार्टी ने एक ऐसे आपराधिक व्यक्ति को टिकट दे दिया था जिस पर 27-28 मुकदमें थे और वो भी लोकतंत्र पर प्रहार करने के जिसमें चुनावों के दौरान एसडीएम की कनपटी पर पिस्तौल रखने का मामला था ताकि चुनाव प्रभावित किया जा सके, ऐसे व्यक्ति को भाजपा ने चुनाव में उतारा और कांग्रेस की सरकार पर असत्य आरोप लगा कर बदनाम करते हुए लोगों को भ्रमित कर चुनाव तो जीत लिया लेकिन सजा मिलने के कारण उनकी विधायकी चली गयी और प्रदेश में उपचुनाव हो रहा है। प्रदेश में किसी ने नहीं सोचा था कि दिल्ली से आयी पर्ची से भाजपा की सरकार बनेगी। आज प्रदेशवासी हतप्रभ है और ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं क्योंकि इस सरकार ने कांग्रेस शासन की लगभग सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने या ठण्डे बस्ते में डालने या नाम बदलने का ही काम किया है। विपक्ष के नेताओं की आवाज दबाने के लिए ईडी, इन्कम टैक्स, सीबीआई का दुरूपयोग किया जा रहा है जो निष्पक्षता के साथ अपनी बात रखते हैं ऐसे पत्रकारों, यू-ट्यूबरों को जेलों में बंद किया जा रहा है। अन्ता विधानसभा उपचुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी की जो अर्न्तकलह खुलकर सामने आयी है वो हैरान करने वाली है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!