जिला निर्वाचन अधिकारी ने सामतीपुरा में एसआईआर कार्यों का किया अवलोकन, परिगणना प्रपत्र भरने से संबंधित दी जानकारी।
|
😊 Please Share This News 😊
|

ईआरओ व एईआरओ ने फील्ड भ्रमण कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का लिया जायजा।
जालोर 11 नवम्बर। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 (एसआईआर) के अंतर्गत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर परिगणना प्रपत्र वितरण व संग्रहण करने का कार्य प्रारंभ किया गया है जो 4 दिसम्बर तक चलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने सोमवार सायंकाल सामतीपुरा ग्राम में पहुँच मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को लेकर बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से किया जा रहे संपर्क एवं इनुमेरेशन फॉर्म वितरण व संग्रहण कार्य का अवलोकन किया तथा समुचित दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर उन्होंने मतदाताओं से तथा स्थानीय नागरिकों से एसआईआर को लेकर चर्चा की तथा एसआईआर के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मतदाताओं व उपस्थित जनों से एसआईआर को लेकर बीएलओ से जानकारी प्राप्त करने, परिगणना प्रपत्र भर व नवीन फोटो चस्पा कर जमा करवाने तथा बीएलओ का सहयोग करने एवं एसआईआर के दौरान अधिकतम भागीदारी निभाने की अपील की।इस दौरान जालोर उपखण्ड अधिकारी मनोज चौधरी व निर्वाचन से जुड़े अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।जिले के आहोर, जालोर, भीनमाल, सांचौर व रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण द्वारा संबंधित विधानसभा क्षेत्र में
भ्रमण कर एसआईआर गतिविधियों का अवलोकन कर बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
