वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पंचायतीराज संस्थाओं में हुआ कार्यक्रमों का आयोजन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-12 नवम्बर। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार को जिले की पंचायतीराज संस्थाओं में वंदे मातरम्/150 कार्यक्रम एवं स्वदेशी संकल्प का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान पंचायती राज संस्थाओं में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, स्वतंत्रता संग्राम में इसकी भूमिका और राष्ट्रीय एकता का संदेश एवं महापुरूषों के योगदान के बारे में जानकारी दी गई तथा ग्रामीणों को दैनिक जीवन में यथासंभव भारत में निर्मित वस्तुओं का ही उपयोग कर आत्मनिर्भर भारत बनाने में सहयोग देने के साथ ही दूसरों को स्वदेशी अपनाने के लिए आत्मनिर्भर भारत संकल्प दिलाया गया। वही राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया
गुरूवार को स्कूलों, छात्रावासों व आवासीय विद्यालयों में होंगे वंदे मातरम् कार्यक्रम
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में
13 नवम्बर, गुरूवार को जिले में सभी स्कूलों, सम्बद्ध छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों
में वंदे मातरम्/150 कार्यक्रम एवं स्वदेशी संकल्प का आयोजन किया जायेगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
