सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मिल रहा मौका-जोगेश्वर गर्ग।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 13 नवंबर। नगर परिषद जलोर के कलस्टर स्तरीय सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का समापन राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के मुख्य आतिथ्य में गुरूवार को शाह पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम जालोर में समारोहपूर्वक संपन्न हुआ।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के साथ-साथ खेलों के विकास के लिए एवं प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर खेल सहित अन्य विकास कार्यों के लिए कृत संकल्पित है।उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है तथा सकारात्म सोच से सही दिशा में बढ़ा जा सकता है। उन्होंने युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन व खेल सुविधाओं व संसाधनों के विकास से खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिल रहा हैं। उन्होंने माई थाई गेम में एशियन स्तरीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली खिलाड़ी हर्षिता चौहान का उत्साहवर्धन किया तथा पीटी उषा का उदाहरण देते हुए बालिकाओं को इनसे प्रेरणा लेने की बात कही। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की समापन की घोषणा कर ध्वजावतरण किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। समारोह का संचालन अंबिका प्रसाद तिवारी व निशा कु्ट्टी ने किया।इस अवसर पर एसीबीईओ-प्रथम जबरसिंह देवड़ा, बंशीसिंह, डॉ. मंजू मेघवाल, अंबालाल व्यास, रवि सोलंकी, सुरेश सुन्देशा, दिनेश महावर, सुरेश सोलंकी,
गणपतसिंह राव, हेमेंद्र बगेडिया, संजय बोराना, दिलीप सोलंकी, महेश भट्ट, भागीरथ गर्ग, दिनेश बारोट सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रतिभागी खिलाड़ी उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
