जयपुर में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी के सानिध्य में “घूमर महोत्सव-2025″आयोजित।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जयपुर-जयपुर में पर्यटन विभाग
द्वारा आयोजित राजस्थान के प्रथम ‘घूमर महोत्सव’ का शुभारंभ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह महोत्सव हमारी समृद्ध संस्कृति, लोकपरंपराओं और राजस्थान की गौरवशाली विरासत का भव्य उत्सव है, जिसे आज प्रदेश के सातों संभाग मुख्यालयों पर एक साथ मनाया गया।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमारी युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति, सभ्यता और लोकधरोहर से गहराई से जोड़ना है, ताकि आने वाली पीढ़ी भी राजस्थान की पहचान बन चुके इन लोकनृत्यों और परंपराओं को उसी गर्व के साथ आगे बढ़ा सकें।उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी जी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि आज का दृश्य अत्यंत मनोहारी रहा, जब प्रदेश भर में 6100 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में एकसाथ घूमर की लयबद्ध प्रस्तुतियाँ देकर पूरे माहौल को सांस्कृतिक
रंगों से सराबोर कर दिया। महिलाओं की इस अद्वितीय सहभागिता ने इस क्षण को अत्यंत ऐतिहासिक बना दिया।गौरव का विषय है कि
इस भव्य आयोजन ने एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में राजस्थान का नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज कराया। यह उपलब्धि नारी शक्ति, लोकसंस्कृति और राजस्थान की सामूहिक पहचान का सशक्त प्रतीक है।
आज का दिन लोककला के उत्सव के साथ-साथ संस्कृति संरक्षण, नारी
सशक्तिकरण और पर्यटन संवर्धन के नए अध्याय की शुरुआत है।
राजस्थान की हमारी सरकार इसी
तरह प्रदेश की अनूठी परंपराओं को वैश्विक पहचान
दिलाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
