नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जिले में अब तक 783620 गणना प्रपत्र हुए डिजीटाइज, भीनमाल डिजीटाइज में सबसे आगे। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

जिले में अब तक 783620 गणना प्रपत्र हुए डिजीटाइज, भीनमाल डिजीटाइज में सबसे आगे।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल 21 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. प्रदीप के. गावंडे के निर्देशन में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के गणना चरण के दौरान गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि जिले में एसआईआर-2026 के गणना चरण के दौरान गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज भी किया जा रहा है। अब तक जालोर जिले मंे कुल 783620 गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया गया। जिले के आहोर विधानसभा में 124066, जालोर विधानसभा में 143577, भीनमाल विधानसभा में 198057, सांचैर विधानसभा में 190661 व रानीवाड़ा विधानसभा में 127259 गणना प्रपत्रों को डिजीटाइज किया गया।
आहोर ईआरओ ने एसआईआर प्रगति को लेकर ली समीक्षा बैठक
आहोर उपखण्ड अधिकारी (ईआरओ) रोहित चैहान ने शुक्रवार को आहोर विधानसभा के एईआरओ व सभी सुपरवाइजर्स के एसआईआर कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक ली।
ईआरओ रोहित चैहान ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर)के तहत अधिक से अधिक गणना प्रपत्र डिजिटाइज कर नियत समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट भी उपस्थित रहे।
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को किया गया सम्मानित
जिले की सांचैर विधानसभा के भाग संख्या 220 के बीएलओ श्रवण कुमार द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के दौरान शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर सांचैर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा बूथ पर जाकर प्रशस्ति-पत्र, माला एवं साफे द्वारा सम्मानित किया गया। वही भाग संख्या-65 के बीएलओ सतीश चन्द्र मीणा को भी प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया।
इस दौरान चितलवाना के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी चमनलाल, सांचैर के नायब तहसीलदार रविन्द्र प्रताप सिंह, सुपरवाईजर गणपत लाल खोखर व भावेश कुमार सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इसी प्रकार भीनमाल विधानसभा के भाग संख्या 109 तथा जालोर विधानसभा के भाग संख्या 107 के बीएलओ द्वारा भी शत-प्रतिशत एसआईआर कार्य पूर्ण किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!