जिला निर्वाचन अधिकारी ने चितलवाना उपखंड के ग्राम रणोदर में एसआईआर के तहत डिजिटाईजेशन कार्य का किया अवलोकन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 22 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने शनिवार को चितलवाना उपखंड के ग्राम रणोदर में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत डिजिटाईजेशन कार्य का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए।जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 को लेकर बीएलओ द्वारा किए जा रहे डिजिटाईजेशन कार्य का अवलोकन किया तथा समुचित दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने निर्देशित किया कि गणना फार्म संकलित करने के साथ ही समय पर डिजिटाइजेशन करते हुए त्वरित गति से कार्य किया जाए तथा फील्ड में भ्रमण के दौरान सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता गणना प्रपत्र भरने से वंचित नहीं रहे ताकि प्रत्येक मतदाता का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो सके।इस अवसर चितलवाना तहसीलदार चमनलाल सियोल सहित बीएलओ, विभागीय अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
