नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , केन्द्रीय नोडल अधिकारी रंजिता रश्मि की अध्यक्षता में जल शक्ति अभियान-कैच द रेन 2025 के अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

केन्द्रीय नोडल अधिकारी रंजिता रश्मि की अध्यक्षता में जल शक्ति अभियान-कैच द रेन 2025 के अंतर्गत योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

😊 Please Share This News 😊

जालोर 24 नवम्बर। जल शक्ति अभियान-कैच द रेन 2025 की केंद्रीय नोडल अधिकारी एवं गृह मंत्रालय, भारत सरकार में निदेशक रंजिता रश्मि की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जल शक्ति अभियान-कैच द रेन 2025 के तहत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर अर्जित प्रगति की समीक्षा की।बैठक के दौरान केंद्रीय नोडल अधिकारी रंजिता रश्मि ने जल संचय-जन भागीदारी अभियान, नेशनल वॉटर मिशन, अमृत सरोवर 2.0 सहित विभिन्न प्रगतिरत जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने जिले में संचालित हर घर जल-जल जीवन मिशन के अंतर्गत नर्मदा नहर परियोजना के एफआर, डीआर, इआर एवं सीलु-जैसला-भाटकी प्रोजेक्ट में प्रगति देखी।उन्होंने वन विभाग की तरफ से जिले में मानसून पूर्व किए गए वृक्षारोपण कार्यों, जल संरक्षण कार्यों तथा मिशन हरियालो राजस्थान की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत जिला परिषद की तरफ से करवाए गए विभिन्न कार्यों-टांका निर्माण, फॉर्म पोंड निर्माण, रूफटॉप रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम कार्यों पर जानकारी लेते हुए जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ प्रदीप के गावंडे, केन्द्रीय भू-जल ब्यूरो के वैज्ञानिक घनश्याम तिवारी, अधिशासी अभियंता लक्ष्मणसिंह सांदू, जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता विजेश कुमार बालेसा, मुख्य आयोजना अधिकारी महेश चावला, सहायक वन संरक्षक भंवरसिंह सोढ़ा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
केन्द्रीय नोडल अधिकारी ने जल शक्ति केन्द्र का किया अवलोकन
जल शक्ति अभियान-कैच द रेन 2025 की केंद्रीय नोडल अधिकारी एवं गृह मंत्रालय, भारत सरकार में निदेशक रंजिता रश्मि ने सोमवार को जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के जल शक्ति केन्द्र का अवलोकन कर संचालन व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेकर कार्मिकों को अद्यतन डाटा अपडेशन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान केन्द्रीय भू-जल ब्यूरो के वैज्ञानिक घनश्याम तिवारी, भू-जल वैज्ञानिक लक्ष्मणसिंह सांदू व जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता विजेश बालेसा उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!