नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सामूहिक विवाह समारोह में 16 जोड़ों ने लिए सात फेरे। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

सामूहिक विवाह समारोह में 16 जोड़ों ने लिए सात फेरे।

😊 Please Share This News 😊

जोधपुर — बाबा रामदेव जीनगर विकास समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन संजय गांधी कॉलोनी, गली नंबर 2 स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में किया गया। बारात यहीं से विधिवत रूप से प्रस्थान हुई, जबकि दुल्हनें माताजी मंदिर, गली नंबर 1 से बग्गी द्वारा सिरे प्रताप नगर मार्ग होते हुए सुबह 10 बजे विवाह स्थल पहुँचीं।कार्यक्रम सलाहकार व समाजसेवी भरत असेरी ने बताया कि समारोह में कुल 16 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को समिति की ओर से घर-गृहस्थी का संपूर्ण सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।समारोह में जीनगर समाज जोधपुर की समस्त पंचायतों व विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम संचालन में ललित आसेरी और जितेंद्र चौहान की विशेष भूमिका रही।
समिति के पदाधिकारियों में —

अध्यक्ष: सुरेश सोनगरा

कोषाध्यक्ष: जयराज गोयल

सचिव: ललित सोनगरा

उपाध्यक्ष: योगेश बोराणा

सहयोगी: विष्णु चितारा, धनराज सोनगरा, नवीन सोलंकी, धर्मेंद्र चौहान, दीपक गुर्जर, हेमंत चौहान (व्यवस्थापक) शामिल रहे।मंच संचालन हेमंत सांखला, जुगल सोनगरा और राजेंद्र पवार ने किया।कार्यक्रम में सभी जोड़ों के मैरिज सर्टिफिकेट की औपचारिक प्रक्रिया हेतु निगम जोधपुर की टीम विशेष बस से विवाह स्थल पर पहुँची।

विवाह पंजीकरण का कार्य कल्पेश सोनगरा और पूनमचंद सोलंकी द्वारा संपन्न किया गया।भोजन व सामग्री व्यवस्था में

सोहन सोनगरा, विजुशा राठौड़, टीकम सोनगरा, वसु चौहान, दुर्गादास चौहान, नरेंद्र चौहान सहित कई कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।

भोजन व्यवस्था का दायित्व सरदार सांखला, मुकेश चौहान और गोविंद चौहान ने निभाया।समारोह के दौरान सैकड़ों युवाओं व

महिला कार्यकर्ताओं ने नशा मुक्ति की शपथ लेकर समाज में जागरूकता का संदेश भी दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!