फील्ड स्तरीय वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 27 नवम्बर। वित्तीय समावेशन और विकास विभाग भारतीय रिजर्व बैंक जयपुर के तत्वावधान में गुरूवार को ग्रेनाइट एसोसिएशन के सभा भवन जालोर में फील्ड स्तरीय वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता, जन सुरक्षा बीमा, अटल पेंशन, बैंकिंग लोकपाल व साइबर फ्रोड से बचने के उपाय पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों के साथ प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया तथा उन्हें पारितोषिक भी प्रदान किए गए ।कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक, जयपुर के सहायक महाप्रबंधक जे के नायर व मनीष, मण्डल प्रबंधक विंध्याचल सिंह, भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय, जालोर के सहायक महाप्रबंधक रमेश राम टांक, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के अनन्त आर्य, राजस्थान ग्रामीण बैंक जालोर के क्षेत्रीय प्रबंधक के प्रतिनिधि मनीष कुमार, जिला अग्रणी बैंक के मुख्य प्रबंधक रमेश कुमार, सहायक अग्रणी बैंक कार्यालय अर्जुन परिहार एवं साईबर क्राइम की रोकथाम के एक्सपर्ट टीम के मोहनलाल, चंपालाल,
सुरेश चौधरी व चंद्राराम कुमावत, अशोक सिंह, मुमताज पठान, रमजान खान, नेमाराम, भंवर लाल, अजय कुमार उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
