विभागीय अधिकारी राज-काज पोर्टल पर पेंडिंग फाइलों का करें समयबद्ध निस्तारण – ज़िला कलक्टर।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 1 दिसंबर। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।बैठक में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं को विभागवार समीक्षा की तथा विभागीय अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर प्राप्त आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित रूप से निस्तारण तथा राज-काज पोर्टल पर पेंडिंग फाइलों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।उन्होंने मुख्यमंत्री निशुल्कः दवा एवं जांच योजना, जल जीवन मिशन, आरडीएसएस योजना, श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना, कुसुम योजना सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा, सीएमएचओ डॉ. भेराराम जाणी, जिला रसद अधिकारी आलोक झरवाल, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक कपिल लूणा,
आर्थिंक एवं सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक डॉ. धनसिंह राजपुरोहित, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक भगवानाराम चौधरी सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
