चाईल्ड हेल्प लाईन टीम द्वारा जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 3 दिसम्बर। बाल विवाह एवं बाल श्रम मुक्त भारत अभियान की संरक्षण ईकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग जालोर के सहायक निदेशक राजीव कुमार सुधार के निर्देशन में चाईल्ड हेल्पलाइन 1098 व बालश्रम रोकथाम के लिए जालोर शहर में नरेगा कार्मिकों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। चाईल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा नरेगा कर्मियों को बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल तस्करी पोक्सो एक्ट, गुड टच बेड टच के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा चाईल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्य प्रणाली के बारे में बताया गया कि चाईल्ड हेल्पलाइन 1098, 24 घण्टे निरन्तर बच्चों की मदद तथा सुरक्षा के लिए तैयार रहती है जिससे बच्चों को कि हिंसा शोषण और उत्पीड़न से बचाया जा सकता है। टीम द्वारा बाल विवाह व बाल शोषण के शिकार बच्चों की जानकारी मिलने पर चाईल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।
सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाता है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
