जिला कलक्टर ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 5 दिसंबर। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने शुक्रवार को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केन्द्र जालोर का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने चिकित्सा संस्थान में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, प्रसूति संबंधी सुविधाओं, टीकाकरण व्यवस्था, दवा भंडारण, लैब जांच, एसएनसीयू वार्ड, एमएनसीयू वार्ड, प्रसव कक्ष एवं ट्रोमा सेंटर का निरीक्षण कर स्वच्छता एवं प्रसव कक्ष की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।उन्होंने स्टाफ नर्स, एएनएम एवं चिकित्सकों से सेवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की ड्यूटी लिस्ट चार्ट बनाने एवं आवश्यक रिकॉर्ड संधारण के निर्देश दिए तथा हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की मॉनिटरिंग की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित गर्भवती एवं धात्री महिलाओं से भी बातचीत कर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया।निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने, साफ-सफाई सुचारू बनाये रखने, आवश्यक उपकरणों की समय पर उपलब्धता तथा प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात सेवाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीकाकरण एवं पोषण कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने पर विशेष जोर दिया।इसी प्रकार जिला कलक्टर द्वारा गुरूवार को जिला अस्पताल का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने जिला अस्पताल में मोर्चरी, मेडिकल वार्ड, आपातकालीन वार्ड व महिला वार्ड का अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई रखने, चिकित्साकर्मियों एवं चिकित्साधिकारियों को निर्धारित गणवेश में आने के निर्देश दिए। उन्हांने को जालोर शहर में चामुण्डा गार्डन जालोर के पास हुई दुर्घटना में घायल मरीजां के उपचार से सम्बन्धित जानकारी ली तथा उन्हें आवश्यक उपचार मुहैया करवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेदप्रकाश मीणा, उप नियंत्रक डॉ. कमलेश मीणा,
एमसीएच केन्द्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. नैनमल परमार, डॉ. अभिषेक पटेल, एसएनओ गुलजार अली सहित चिकित्साधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
