नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गृह रक्षा स्थापना दिवस समारोह आयोजित। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

गृह रक्षा स्थापना दिवस समारोह आयोजित।

😊 Please Share This News 😊

जालोर 6 दिसंबर। गृह रक्षा स्थापना दिवस समारोह का आयोजन शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित गृह रक्षा कार्यालय परिसर में किया गया। समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि कोषाधिकारी भूपेंद्र मकवाना ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न राजकीय कार्यालयों में पदस्थापित गृह रक्षा विभाग के कार्मिक तत्परता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते हैं तथा प्राकृतिक आपदाओं की विकट स्थितियों में नागरिकों की रक्षा करते हैं। गृह रक्षा कार्यालय में पदस्थापित सुरेंद्र मीणा ने बताया राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 1 दिसम्बर से 6 दिसम्बर 2025 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें आमजन में यातायात नियमों की पालना हेतु जागरूकता रैली, दौड़, मैत्री किक्रेट मैच, कैरम व वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा झंडारोहण तथा गृह रक्षा विभाग को प्राप्त राजकीय संदेश पत्रो का वाचन किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले होम गार्डस को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर आरक्षी गोविन्द, श्रवण सिंह राव, कुका राम सहित होम गार्ड्स उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!