नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ भीनमाल ने किया शिविर का आयोजन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ भीनमाल ने किया शिविर का आयोजन।

😊 Please Share This News 😊

दासंपा/भीनमाल-भारत स्काउट गाइड के आयोजन अनुशासन की प्रथम सीढ़ी भीनमाल के निकट दासपा में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, दासपां,जालोर में राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ भीनमाल के तत्वावधान में सरकार व शिक्षा विभाग की मंशा अनुरूप सवाई सिंह राठौड़ सी ओ,गजेंद्र देवासी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी,निंबाराम चौधरी,जगदीश प्रसाद जीनगर प्राचार्य के निर्देशानुसार श्रीमती नीलम चौधरी प्राचार्या,बिच्छूसिंह शिक्षाविद के सानिध्य में स्वच्छता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समुदाय में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ आदतों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना रहा। शिविर में स्काउट के भीनमाल ब्लॉक के सचिव डॉ घनश्याम व्यास ने विद्यार्थियों को स्वच्छता की महत्ता से अवगत करवाते हुए विद्यालय,घर तथा आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। संस्था प्रधान श्रीमती नीलम चौधरी ने कहा कि स्वच्छ आदतें न केवल स्वास्थ्य की रक्षा करती हैं,बल्कि व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।इस अवसर पर स्काउट सह सचिव श्रवण कुमार सोलंकी, विद्यालय के बिच्छूसिंह, निरंजन मीणा, श्रीमती उषा सहित अन्य स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।शिविर के दौरान परिसर की साफ-सफाई, कचरा पृथक्करण तथा स्वच्छता शपथ जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं और अंत में सभी ने विद्यालय एवं गांव को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!