26वां जोधपुर पोलो-2025,महरानगढ़ ने बालसमन्द को हरा जीता लो गोल आऊट ऑफ दी हैट टूर्नामेंट का फाइनल
|
😊 Please Share This News 😊
|

धनन्जयसिंह ने नौ गोल व शुभम गुप्ता ने सात गोल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। विजेता टीम को महाराजा गजसिंह जी ने कप व ट्रॉफियां प्रदान की। जोधपुर- जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान, लेफ्टिनेंट जनरल एवीएम एच.एच. महाराजा उम्मेदसिंह जी एयरपोर्ट रोड़, पाबूपुरा में चल रहे 26वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 मेेें शनिवार 13 दिसम्बर को लो गोल (आऊट ऑफ दी हैट) टूर्नामेंट का फाइनल दोपहर 3.00 बजे बालसमन्द व महरानगढ़ टीमों के मध्य खेला गया जिसमें बालसमन्द टीम के साढ़े छह गोल के मुकाबले महरानगढ़ ने 18 गोल कर कप जीत लिया।
इनकी रही जीत में महत्वपूर्ण भूमिका- जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि महरानगढ़ टीम के धनन्जय सिंह राठौड़ ने विपक्षी टीम के विरुद्ध कुल नौ गोल व साथी खिलाड़ी शुभम गुप्ता ने सात गोल करते हुए श्रेष्ठ प्रदर्षन किया। मैच के दौरान जोधपुर पोलो के संरक्षक महाराजा गजसिंह जी मैदान में उपस्थित थे जिन्होंने मैच की शुरुआत में गेंद फेंककर खेल शुरु करवाया एवं मैच समाप्ति पर विजेता टीम के खिलाड़ियों को कप व ट्रॉफियां प्रदान की। मैच से पूर्व व मैच के मध्य मैदान में उपस्थित महरानगढ़ बैण्ड व नाइन प्लेयड आर्मी पाईप वन मद्रास इंफ्रैन्ट्री बैण्ड ने सुमधुर धुनों से उपस्थित दर्षकों को का मनोरंजन किया।उन्होंने बताया कि महरानगढ़ टीम की ओर से खेलते हुए टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी धनन्जयसिंह ने पहले चक्कर में दो गोल, दूसरे चक्कर में तीन व तीसरे चक्कर में लगातार चार गोल कर टीम की जीत सुनिष्चित कर दी। साथी खिलाड़ी शुभम गुप्ता ने भी बेहतरीन प्रदर्षन करते हुए पहले चक्कर में तीन,
तीसरे चक्कर में एक व चौथे चक्कर में लगातार तीन गोल कुल सात गोल किए। टीम के अन्य खिलाड़ी यषोवर्धन ने तीसरे व चौथे चक्कर में एक-एक गोल किया। मुकाबले में आधे गोल की शुरुआती बढ़त के साथ खेलते हुए बालसमन्द टीम के योगेष्वर सिंह ने पहले व चौथे चक्कर में एक-एक गोल, महेन्द्रसिंह ने पहले व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल व प्राक्रमसिंह ने भी पहले व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल किया। मैच के अम्पायर हेमेन्द्र सिंह थे,
मैच की कॉमेन्ट्री अंकुर मिश्रा व ऑस्ट्रेलिया के डेविड विण्डसर ने संयुक्त रूप से की।आज से शुरु होगा उम्मेद भवन पैलेस कप (4 गोल) टूर्नामेंट-रविवार 14 दिसम्बर से उम्मेद भवन पैलेस कप (4 गोल) टूर्नामेंट शुरु होगा। यह टूर्नामेंट 14 दिसम्बर से 17 दिसम्बर के मध्य खेला जायेगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
