नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 26वां जोधपुर पोलो-2025,उम्मेद भवन पैलेस ने एंकर को व सबमरीन टीम ने बालसमंद को हरा सेमीफाइनल में किया प्रवेश – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

26वां जोधपुर पोलो-2025,उम्मेद भवन पैलेस ने एंकर को व सबमरीन टीम ने बालसमंद को हरा सेमीफाइनल में किया प्रवेश

😊 Please Share This News 😊

जोधपुर, 15 दिसम्बर। जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान, लेफ्टिनेंट जनरल एवीएम एच.एच. महाराजा उम्मेदसिंह जी एयरपोर्ट रोड़, पाबूपुरा में चल रहे 26वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 मेेें सोमवार 15 दिसम्बर को उम्मेद भवन पैलेस (4 गोल) टूर्नामेंट के तहत दूसरे दिन दो मैचे खेले गये। पहला मैच दोपहर 3.00 बजे उम्मेद भवन पैलेस टीम व एंकर टीमों के बीच खेला गया जिसमें उम्मेद भवन पैलेस की टीम तीन के मुकाबले नौ गोल कर पांच गोल के अन्तर से विजयी रही वही दूसरा मैच सांय 4.00 बजे सबमरीन व बालसमन्द टीमों के बीच खेला गया जिसमें सबमरीन टीम ने आधे गोल की शुरुआती बढ़त के साथ खेलने मैदान में उतरी बालसमंद टीम के विरुद्ध साढ़े चार के मुकाबले छह गोल कर डेढ़ गोल से मैच जीत लिया। मंगलवार 16 दिसम्बर को दोनांे पूल की टीमों के बीच सेमीफाइनल खेला जायेगा। मैच के दौरान जोधपुर पोलो के संरक्षक एच.एच. महाराजा गजसिंह जी साहिब मैदान में उपस्थित थे।जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि पहले मैच में उम्मेद भवन पैलेस टीम की ओर से खेलते हुए टीम के योगेष्वरसिंह भांवरी ने पहले व दूसरे चक्कर में एक-एक गोल व तीसरे अन्तिम चक्कर में दो गोल किए। यषोवर्धनसिंह सिसोदिया ने पहले व दूसरे चक्कर में व धनन्जय सिंह राठौड़ ने पहले व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल किया, विपक्षी टीम खिलाड़ी की घोड़ी के पैरों से टकराकर गंेद गोल पोस्ट में चली गई जिसका एक ‘सेल्फ गोल‘ का फायदा भी उम्मेद भवन पैलेस टीम को मिला। मुकाबले में दो गोल की शुरुआती बढ़त के साथ खेलने मैदान में उतरी एंकर टीम के लेफ्टिनेंट अरूण कुमार ने तीसरे चक्कर में एकमात्र गोल किया।
उन्होंने बताया कि दूसरे मैच में सबमरीन टीम के तीन हैण्डीकेप खिलाड़ी नवीन सिंह ने शानदार प्रदर्षन करते हुए अकेले पांच गोल किए। नवीन सिंह ने पहले चक्कर में एक व तीसरे चक्कर में लगातार चार गोल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। साथी खिलाड़ी सीपीओ षिवम ने तीसरे चक्कर में एक गोल किया। मुकाबले में बासलमंद टीम के खिलाड़ी सीए शुभम गुप्ता एकमात्र खिलाड़ी रहे जिन्होंने अकेले चारों गोल किए। शुभम ने पहले चक्कर में तीन व तीसरे चक्कर में एक गोल किया। दोनों ही टीमें दूसरे चक्कर में कोई गोल नहीं कर पायी। पहले मैच के अम्पायर सीए शुभम गुप्ता व दूसरे मैच के अम्पायर योगेष्वर सिंह भांवरी थे। मैच की कॉमेन्ट्री ऑस्ट्रेलिया के डेविड विण्डसर ने की।
मंगलवार को खेले जाएंगे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच-
मंगलवार 16 दिसम्बर से उम्मेद भवन पैलेस कप (4 गोल) टूर्नामेंट के तहत सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल सरदार समन्द व उम्मेद भवन पैलेस टीम के बीच दोपहर 3.00 बजे व दूसरा सेमीफाइनल सायं 4.00 बजे मेयो कॉलेज व सबमरीन टीम के बीच खेला जायेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!