नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजसी परम्परा व गरिमामय रूप से मना जोधपुर महाराजा गजसिंह जी के 78 वें जन्मदिन की वर्षगांठ का समारोह – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राजसी परम्परा व गरिमामय रूप से मना जोधपुर महाराजा गजसिंह जी के 78 वें जन्मदिन की वर्षगांठ का समारोह

😊 Please Share This News 😊

जोधपुर, 22 दिसंबर मारवाड़ में सांस्कृतिक परम्पराओं, छत्तीस कौम से जुड़ाव व अपणायत रखने वाले जोधपुर महाराजा गजसिंह जी का 78 वां जन्मदिन तिथि अनुसार सोमवार ,22 दिसंबर को उम्मेद भवन पैलेस के राठौड़ दरबार हॉल में पूर्ण राजसी परम्परा, गरिमा के साथ अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति में मनाया गया। समारोह में विशिष्ट कार्य करने वाली 8 प्रतिभाओं को जोधपुर महाराजा ने सिरोपाव प्रदान कर सम्मानित किया।

मुख्य समारोह राठौड़ दरबार हॉल में हुआ
महाराजा गज सिंह जी के एज्यूकेटिव असिस्टेंट पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि महाराजा गजसिंह के जन्मदिन का मुख्य समारोह उम्मेद भवन पैलेस के राठौड़ दरबार हॉल में हुआ। महाराजा गजसिंह जी परम्परागत राजसी पहनावे व हाथ में प्राचीन शाही तलवार व चेहरे पर अपणायत की मुस्कान के साथ राठौड़ दरबार हॉल में पहुंचे।

राजपुरोहितों व राज पंडितों ने की तिलक आरती
राजपुरोहितों व राजपण्डितों भगवान सिंह राजपुरोहित, राज व्यास सुरेश व्यास ,ललित त्रिवेदी, अश्विनी त्रिवेदी, अश्विनी देव व जितेंद्र जोशी द्वारा परम्परानुसार मंत्रोच्चारण के साथ तिलक आरती की व ए ज्यूकेटिव असिस्टेंट पुष्पेन्द्रसिंह भाटी द्वारा मेवा-मिष्ठान थाल प्रस्तुत किया। समारोह में भानु प्रताप सिंह पूरे समय महाराजा गज सिह के पास व्यवस्था में रहे।

सबसे पहले युवराज शिवराज सिंह ने नजर निछरावल की व शुभकामनाएं दी
समारोह में सबसे पहले युवराज शिवराजसिंह जी ने महाराजा गजसिंह को नजर निछरावल कर जन्मदिन की शुभकामनाऐं दीं। इसके बाद राज भंवर सिराजदेव ने दादोसा की नजर निछरावल की एवं जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

इन्होंने भी की नजर निछरावल व शुभकामनाएं दी
राठौड़ दरबार हाल में परंपरा के अनुसार पूर्व महाराज, पूर्व रावराजा, पूर्व सिरायत व पूर्व राजा, पूर्व ताजमी जागीरदार, मुस्सदी व विशिष्ट नागरिक, महाराजा के अतिथि, पूर्व जागीरदार, सरदार, नागरिक, मारवाड़ के राजपूत सरदार व पैलेस के पूर्व व वर्तमान अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा नजर निछरावल कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीl

उम्मेद भवन पैलेस में हुई आरती
महाराजा गजसिंह जी के मेहरानगढ़ से उम्मेद भवन पहुंचने पर मुख्य द्वार पर भंवर बाईजीलाल वारा राज्ये ने अगवानी कर कलश समेळा व आरती की। इस अवसर पर भंवर सिराजदेव भी दादोसा की अगवानी के लिए उपस्थित थे। उम्मेद पैलेस के पोर्च में पहुंचने पर मेहरानगढ़ बैंड द्वारा धूंसा वादन किया।

जनाना दरबार हॉल में नजर निछरावल
जनाना दरबार हॉल में महाराजा गज सिंह को सबसे पहले बाईजीलाल शिवरंजनी राज्ये, भंवर बाईजी लाल वारा राज्ये, महारानी हेमलता राज्ये, युवरानी गायत्री राज्ये सहित अन्य पूर्व महाराज, पूर्व रावराजा, पूर्व जागीरदार परिवार कि महिलाओं द्वारा नजर निछरावल कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 8 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

महाराजा गजसिंह ने राठौड़ दरबार हॉल के मुख्य समारोह में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 8 प्रतिभाओं को परम्परागत सिरोपाव प्रदान कर सम्मानित किया। इनमें मेजर जनरल के वी एस लालोत्रा को हाथी सिरोपाव,सुनील कला ,वीरम सिंह , पर्वत सिंह , मुल सिंह सेवा को पालकी सिरीपाव व नाथू सिंह , आनंद सिंह व पूनाराम को घोड़ा सिरोपाव प्रदान कर सम्मानित किया ।

समारोह में गरिमामय उपस्थिति
महाराज वीर विक्रम सिंह, महाराज सूर्यवीर सिंह, महाराज रणविजय सिंह, महाराज हरि सिंह ,राव राजा परीक्षित सिंह राव राजा महेंद्र सिंह ,कुंवर धनंजय सिंह ,पूर्व सांसद डॉ नारायण सिंह माणकलाव, मेजर जनरल शेरसिंह, ब्रिगेडियर शक्तिसिंह, सैनाचार्य अचलानन्द गिरी, सिद्धार्थ सिंह रोहिट , रावल किशन सिंह जसोल, उम्मेद भवन पैलेस होटल के महाप्रबंधक मनु शर्मा ,राघवेंद्र प्रताप सिंह झालामंड , कर्नल शंभूसिंह देवड़ा, डॉ शिव सिंह राठौड़ , मानसिंह पाल ,मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमानसिंह खांगटा, डॉ भूपेंद्र सिंह राठौड़ ,कर्नल अजय सिंह शेखावत ,प्रताप सिंह बिठिया ,कर्नल गिरेन्द्रसिंह, महेश करण सिंह पाल ,पदम मेहता, कल्याणसिंह राठौड़, फारूक अहमद खान,गोपाल सिंह रुदिया,जसवंत सिंह कछवाह,श्रीपत मेहता ,पवन मेहता, महेश करण सिंह पाल, ,डॉ महेंद्र सिंह तंवर, किशनवीर सिंह, हेमन्त राजसिंह , कर्नल भँवर सिंह इन्द्रोका , डॉ राम सिंह मेड़तिया ,जसवंत सिंह नाथावत, इंद्रजीत सिंह नाथावत ,अंकुर मिश्रा , प्रदीप सोनी, ज्योति स्वरूप शर्मा, सुरेन्द्रसिंह केतू, रामजी व्यास, विष्णु प्रजापत , गंगा सिंह ,रणजीत सिंह ज्याणी , सहित अनेक गणमान्य नागरिक व उम्मेद भवन पैलेस हाऊसहोल्ड के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। नेमीचंद ने कार्यक्रम का संचालन किया।

मेहरानगढ़ दुर्ग में पूजा-अर्चना व पुष्पांजलि
महाराजा गजसिंह जी ने प्रातः मेहरानगढ़ दुर्ग में स्थित माँ चामुण्डा, कुलदेवी माँ नागणेच्या, जरनेश्वरी व चिड़ियानाथ जी की पूजा-अर्चना की व जसवन्तथड़ा पर पूर्वजों के स्मारकों पर श्रृद्धा-सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के प्रशासक कर्नल अजय सिंह शेखावत ने अगवानी की ।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!