26वां जोधपुर पोलो-2025, भंवर बाईजीलाल वारा राज्ये पोलो कप का प्रदर्षन मैच
|
😊 Please Share This News 😊
|

जोधपुर, 25 दिसम्बर। जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान, लेफ्टिनेंट जनरल एवीएम एच.एच. महाराजा उम्मेदसिंह जी एयरपोर्ट रोड़, पाबूपुरा में चल रहे 26वें जोधपुर पोलो सीजन 2025 मेेें गुरुवार 25 दिसम्बर को भंवर बाईजीलाल वारा राज्ये पोलो कप का प्रदर्षन मैच दोपहर 3.30 बजे शांताज स्टीड्स व क्रिसमस कैवेलियर्स के बीच मैच खेला गया। दोनों ही टीमों के शानदार प्रदर्षन के चलते रोमांचक रहे इस मैच को क्रिसमस टीम ने चार के मुकाबले छह गोल कर दो गोल के अन्तर से मैच जीत लिया।
राजपरिवार की रही गरिमामयी उपस्थिति–
जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के मानद सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि आज खेले गये मैच के दौरान जोधपुर पोलो के संरक्षक महाराजा गजसिंह, बाईजीलाल षिवरंजनी राज्ये, युवराज षिवराज सिंह, युवरानी गायत्री राज्ये, भंवर बाईजीलाल वारा राजे एवं राज भंवर सिराजदेव मैदान में उपस्थित थे। भंवर बाईजीलाल वारा राज्ये व राज भंवर सिराददेव ने गेंद फेंककर खेल शुरु करवाया व मैच समाप्ति पर विजेता टीम के खिलाड़ियों को कप व ट्रॉफियां प्रदान की। मैच के प्रारंभ में मैदान में उपस्थित मेहरानगढ़ बैण्ड व नाइन प्लेयड आर्मी पाईप वन मद्रास इंफ्रैन्ट्री बैण्ड ने मार्चपास्ट किया व मैच के मध्य में अपनी सुमधुर धुनों से उपस्थित दर्षकों को का मनोरंजन किया।
अन्तिम चक्कर तक रोमांचक बना रहा आज का मैच-
मानद सचिव नाथावत ने बताया कि दोनों ही टीमों में देष-विदेष के नामी पोलो खिलाड़ियों के होने के कारण मैच अन्तिम चक्कर की समाप्ति तक बेहद रोमांचक बना रहा। विजेता टीम क्रिसमस कैवेलियर्स की ओर से खेलते हुए टीम के तीन हैण्डीकेप खिलाड़ी नवीनसिंह ने पहले चक्कर में दो व तीसरे चक्कर में एक गोल, चार हैण्डीकेप खिलाड़ी सैय्यद शमसेर अली ने पहले व दूसरे चक्कर में एक-एक गोल व चार हैण्डीकेप के ही अर्जेन्टीना के खिलाड़ी जरार्डो मेजिनी ने चौथे चक्कर में एक गोल किया।
मुकाबले में शांताज स्टीड्स टीम के अर्जेन्टीना के ही मेन्यूअल प्रार्डों ने पहले चक्कर में एक व दूसरे चक्कर में दो गोल किए। साथी खिलाड़ी चार हैण्डीकेप के एच.एच. महाराजा सवाई पद्मनाभसिंह जयपुर ने दूसरे चक्कर में एक गोल किया। यह टीम तीसरे व चौथे चक्कर में गोल करने में नाकाम रही। मैच के अम्पायर अर्जेन्टीना के निकालेस स्कोर्टीचीनी व उदय कलान रहे जबकि मैच के रैफरी समीर सुहाग थे। काँमेन्ट्री राजवी शैलेन्द्र सिंह, ऑस्टेलिया के डेविड विण्डसर व अविजित सिंह रोहिट ने की।महाराजा गजसिंह जी ने राजपरिवार सहित मैदान में विंटेज कार से लगाया चक्कर-
मैच समाप्त होने के बाद महाराजा गजसिंह जी ने राजपरिवार के सदस्यों के साथ पोलो ग्राउण्ड का चक्कर लगाया। इस दौरान मैदान में उपस्थित जनसमूह ने महाराजा गजसिंह जी व राजपरिवार का अभिवादन किया।युवराज शिवराज सिंह ने किया ऑरेंज ट्री का उद्घाटन-मैच से पूर्व युवराज शिवराज सिंह ने पोलो ग्राउण्ड में स्थित ऑरेंज ट्री का उद्घाटन किया।
ऑरेंज ट्री के निदेषक गौरव जैन ने बताया कि युवराज शिवराज सिंह के पचासवें जन्म दिवस के उपलक्ष में पोलो से संबंधित हैण्डीक्राफ्ट आईटम्स ‘सेवेलियर‘ का कलेक्शन किया गया है। इसके अन्तर्गत चेयर, कॉफी टेबल, सिगार केस, बार कार्ट, टेबल क्लॉक, फोटो फ्रेम, मैग्जीन रैक, टेबल लैंप, फ्लोर लैंप इत्यादि कलेक्षन का पोलो मैदान मे प्रदर्षन किया गया जिसका उद्घाटन युवराज षिवराज सिंह ने किया।
मैच के प्रारंभ में रॉयल हॉर्स कैरेज में मैदान में पहुंचा सेंटा क्लॉज-
क्रिसमस पर्व होने के कारण आज मैच आरंभ होने से पूर्व उम्मेद भवन पैलेस की रॉयल हॉर्स कैरेज में बैठकर सेंटा क्लॉज मैदान में पहुंचा। सजी-धजी बग्गी से उसने मैदान का चक्कर लगाया।
एच.एच. महाराजा ऑफ जोधपुर टूर्नांमेंट के तहत आज खेला जायेगा मैच-शुक्रवार 26 दिसम्बर को एच.एच. महाराजा ऑफ जोधपुर (8 गोल) टूर्नामेंट के तहत 61 कैवलरी बीजेडएस स्कूल व जोधपुर टीमों के बीच दोपहर 3.00 टूर्नांमेंट का तीसरा मैच खेला जायेगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
